Home Sports फूड डिलीवरी बॉय की किस्मत 48 घंटे में पलटी, सीधे वर्ल्ड कप टीम से जुड़ा

फूड डिलीवरी बॉय की किस्मत 48 घंटे में पलटी, सीधे वर्ल्ड कप टीम से जुड़ा

0
फूड डिलीवरी बॉय की किस्मत 48 घंटे में पलटी, सीधे वर्ल्ड कप टीम से जुड़ा

[ad_1]

नई दिल्ली. किस्मत जब साथ दे दे तो इंसान फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है. ऐसा ही कुछ चेन्नई में फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाले के साथ हुआ है. इस शख्स की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल कर लिया गया. ये कहानी है 29 साल के लोकेश कुमार की, जो 48 घंटे के भीतर फूड डिलीवरी बॉय से एक इंटरनेशनल टीम के साथ जुड़ गए. लोकेश वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स टीम से जुड़े हैं. वो बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे और अलूर में शुरू होने वाले प्री-वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का कैसे सामना करना है ये सिखाएंगे.

लोकेश कुमार 5 साल से फूड डिलीवरी बॉय का काम कर रहे हैं. नीदरलैंड्स की टीम ने नेट बॉलर के लिए एक विज्ञापन निकाला था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज से चाइनामैन बने लोकेश का सेलेक्शन नीदरलैंड की टीम मैनेजमेंट की ओर से करीब 10 हजार गेंदबाजों के आकलन के बाद किया गया, जिन्होंने मोबाइल एप्लिकेशन पर वीडियो अपलोड करके नेट बॉलर के लिए अप्लाय किया था.

नीदरलैंड्स टीम से जुड़ा फूड डिलीवरी बॉय
लोकेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में कहा, “यह मेरे करियर के सबसे अनमोल पलों में से एक है. मैंने अभी तक टीएनसीए थर्ड डिवीजन लीग में भी नहीं खेला है. लोकेश एक दिन पहले यानी बुधवार को ही नीदरलैंड्स टीम के कैंप में शामिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि मैंने 4 साल तक पांचवें डिवीजन में खेला और मौजूदा सीजन के लिए चौथे डिवीजन संगठन इंडियन ऑयल (आरओ) एस एंड आरसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. नीदरलैंड टीम द्वारा नेट गेंदबाज के रूप में मुझे चुने जाने के बाद लगता है कि आखिरकार मेरे टैलेंट को पहचान मिल गई है.”

मां ने जबरदस्ती हाथ में थमाया बल्ला, विराट की टीम को दिलाई थी पहली जीत, अब ट्रिपल सेंचुरियन का हुआ डेब्यू

India vs AUS: रोहित की जगह कौन होगा शुभमन का साथी, अश्विन या सुंदर? किसे मिलेगा मौका, भारत के सामने 3 सवाल

उन्होंने कहा कि फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना अप्रत्यक्ष तौर पर क्रिकेटर के रूप में विकसित होने में मदद कर रहा. लोकेश के मताबि, कॉलेज के दिनों के बाद मेरा ध्यान क्रिकेट पर था. मैंने 4 साल क्रिकेट खेली. फिर 2018 में नौकरी करने का फैसला किया. मैं पिछले चार वर्षों से स्वीगी के साथ हूं. मैं मेरे पास आय का कोई अन्य जरिया नहीं है. ये काम ऐसा है कि मैं जब चाहूं छुट्टी ले सकता हूं.

Tags: Netherlands, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here