Home Sports ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- कोई टेंशन नहीं, हम बहुत अच्छा खेल…

ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- कोई टेंशन नहीं, हम बहुत अच्छा खेल…

0
ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- कोई टेंशन नहीं, हम बहुत अच्छा खेल…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार मिली, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2023 से पहले खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति में नहीं है. रोहित ने कहा कि हम वास्तव में बहुत अच्छा खेल रहे हैं. जब हम वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम की बात करते हैं, तो हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम क्या चाहते हैं और वह कौन सा खिलाड़ी है, जो हमारे लिए यह भूमिका निभाएगा. तीसरे मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 352 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 286 रन ही बना सकी. इस तरह से कंगारू टीम को 66 रन से जीत मिली. हालांकि सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा किया.

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि हम किसी तरह से भ्रम की स्थिति में नहीं हैं. हम इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले कुछ मैच में चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में मिली 66 रन की हर को बहुत तवज्जो नहीं देते. रोहित ने कहा कि पिछले 7-8 मैचों में हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. हमने भिन्न परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाया. कुछ अवसरों पर हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हम उनसे अच्छी तरह निपटने में सफल रहे. दुर्भाग्य से तीसरे मैच का रिजल्ट हमारे अनुकूल नहीं रहा, लेकिन मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचने जा रहा हूं.

मैक्सवेल ने झटके 4 विकेट
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे वर्ल्ड कप से पहले टीम के लिए अच्छा संकेत बताया. कमिंस ने कहा कि स्टार्क और मैक्सवेल ने शानदार वापसी की. दोनों ने पिछले 2 महीने में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली थी. मैक्सवेल ने 4 विकेट लिए और स्टार्क अच्छी लय में दिख रहा है. इसलिए यह मेरे लिए खुशी की बात है. मिचेल मार्श ने डेविड वॉर्नर के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और कमिंस ने संकेत दिए कि वर्ल्ड कप में भी यह दोनों पारी का आगाज कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मार्श और वॉर्नर ने आज जिस तरह से शुरुआत की, उससे वह खतरनाक जोड़ी नजर आ रही है.

कोहली के विराट ‘दुश्मन’ का 24 की उम्र में संन्यास का ऐलान, पर World Cup में दो-दो हाथ करने के बाद…

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट लिए. इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी बड़ा विकेट शामिल है. शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. हालांकि उन्हें तीसरे मैच से आराम दिया गया था. गिल ने पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में शतक जड़ा था. उन्होंने 2 मैच में कुल 178 रन बनाए. अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच खेलने हैं. भारतीय टीम 30 सितंबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी. वहीं उसे दूसरे वॉर्मअप मैच में 3 अक्टूबर को नीदरलैंड से भिड़ना है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले मुख्य मुकाबले में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उतरेगी. यह मैच चेन्नई में होना है. वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाएंगे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here