Home Breaking News Prachand: 156 और ‘प्रचंड’ लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदेगी भारतीय वायुसेना, चीन-पाकिस्तान सीमा पर होगी तैनाती

Prachand: 156 और ‘प्रचंड’ लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदेगी भारतीय वायुसेना, चीन-पाकिस्तान सीमा पर होगी तैनाती

0
Prachand: 156 और ‘प्रचंड’ लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदेगी भारतीय वायुसेना, चीन-पाकिस्तान सीमा पर होगी तैनाती

[ad_1]

Prachand: IAF to buy 156 more Light Combat choppers for deployment along China, Pak border

प्रचंड हेलीकॉप्टर
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय वायु सेना हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 156 और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदने जा रही है। इन्हें भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना द्वारा चीन और पाकिस्तान के बीच दोनों मोर्चे पर तैनात किया जाएगा।

दुनिया की सबसे खराब मौसम स्थितियों और इलाकों में इन हेलिकॉप्टरों का परीक्षण किया गया था। वहीं परीक्षण के बाद भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना ने पिछले 15 महीनों में इनमें से 15 हेलिकॉप्टरों को पहले ही अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने बताया कि 156 और प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए सरकार के पास एक प्रस्ताव रखा है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।

हाल ही में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 100 और हल्के लड़ाकू विमान मार्क 1ए खरीदने की घोषणा की थी। दोनों परियोजनाओं की कुल कीमत 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here