Home Breaking News Asian Games Live : छठे दिन शूटिंग में पदक की आस, टेनिस में स्वर्ण जीतने उतरे साकेत-रामकुमार; सिंधु का मैच जारी

Asian Games Live : छठे दिन शूटिंग में पदक की आस, टेनिस में स्वर्ण जीतने उतरे साकेत-रामकुमार; सिंधु का मैच जारी

0
Asian Games Live : छठे दिन शूटिंग में पदक की आस, टेनिस में स्वर्ण जीतने उतरे साकेत-रामकुमार; सिंधु का मैच जारी

[ad_1]

07:42 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : साकेत-रामकुमार का फाइनल मैच शुरू

साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने टेनिस पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उतरी है। दोनों का मुकाबला चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ से हो रहा है। साकेत और रामकुमार अगर यह मैच जीत लेते हैं तो स्वर्ण पर कब्जा कर लेंगे।

07:29 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : दूसरे गेम में हारीं सिंधु

पीवी सिंधु थाईलैंड की चोचुवोंग के खिलाफ दूसरा गेम 15-21 से हार गईं। अब मैच का मुकाबला तीसरे गेम में होगा।

07:20 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे ऐश्वर्य

पुरुष 50 मीटर राइफल 3पी में ऐश्वर्य ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह कुल 396 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य चीन की डु लिंशु से केवल एक अंक पीछे हैं। स्वप्निल 395 के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि अखिल 391 के साथ 11वें स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं।

07:17 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : सिंधु ने पहला गेम जीता

पीवी सिंधु को पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ पहले गेम में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने पहले गेम में 21-14 से जीत हासिल कर मैच में 1-0 की बढ़त ले ली।

07:11 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : पुरुषों की 3पी और महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा जारी

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी के बाद अंक- नीलिंग सीरीज 1:

तोमर- 99 अंक

अखिल – 95 अंक

स्वप्निल – 98 अंक

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू से पदक की उम्मीद है।

07:06 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : बैडमिंटन में भारत का मुकाबला थाईलैंड से शुरू

बैडमिंटन में भारत बनाम थाईलैंड के बीच महिला टीम का क्वार्टर फाइनल शुरू हो गया है। पीवी सिंधु पहले एकल मुकाबले में पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ मुकाबले में हैं।

07:05 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : महिला रेस वॉक में पांचवें स्थान पर रहीं प्रियंका

भारत की प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में एक घंटे, 43 मिनट और सात सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान रहीं। वह पदक से चूक गईं।

07:03 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : पुरुष रेस वॉक में पदक से चूके विकास सिंह

भारत के विकास सिंह पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में 1:27.33 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कांस्य पदक से चूक गए। संदीप कुमा को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

06:52 AM, 29-Sep-2023

Asian Games Live : छठे दिन शूटिंग में पदक की आस, टेनिस में स्वर्ण जीतने उतरे साकेत-रामकुमार; सिंधु का मैच जारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का शुक्रवार (29 सितंबर) को छठा दिन है। भारत की नजर निशानेबाजी, एथलेटिक्स और टेनिस में पदक जीतने पर है। पांचवें दिन भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। उसके खाते में कुल 25 पदक है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here