Home Breaking News Rajasthan Election: गहलोत के विरुद्ध लड़ने की अटकलों पर लगा विराम; जानिए BJP की बैठक के बाद क्या बोले शेखावत

Rajasthan Election: गहलोत के विरुद्ध लड़ने की अटकलों पर लगा विराम; जानिए BJP की बैठक के बाद क्या बोले शेखावत

0
Rajasthan Election: गहलोत के विरुद्ध लड़ने की अटकलों पर लगा विराम; जानिए BJP की बैठक के बाद क्या बोले शेखावत

[ad_1]

Rajasthan Election: Shekhawat will not contest elections against Gehlot

पत्रकारवार्ता करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। बुधवार मध्य रात्रि भाजपा की बैठक से बाहर आते समय संवाददाताओं ने जब शेखावत से पूछा कि आपको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़वाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

 

शेखावत ने कहा कि बैठक में राजस्थान में आगामी चुनाव संबंधी विचार हुआ। सारी परिस्थितियों और क्षेत्रों पर चर्चा हुई। चुनाव में क्या समीकरण बनेंगे? उस पर भी चर्चा हुई। चुनाव के हालात पर भी चर्चा हुई। वर्तमान सरकार के हालात पर भी चर्चा हुई। समाज और प्रदेश में व्याप्त मुद्दों पर भी चर्चा हई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। भ्रष्टाचार के विषय पर भी बहुत विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में मेरे चुनाव लड़ने संबंधी कोई चर्चा नहीं हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here