[ad_1]

दीपक मान का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव हरसाना के खेत में पंजाब के बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। देर शाम खेत में पहुंचे किसान ने शव पड़ा देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पंजाब पुलिस ने शव की पहचान की है। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दीपक मान की हत्या किए जाने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। दीपक मान के खिलाफ पंजाब और चंडीगढ़ में हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।
गांव हरसाना निवासी किसान सतबीर रविवार देर शाम अपने खेत में सिंचाई करने गए तो उन्हें रजबहे के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंचे एसीपी जीत सिंह व सदर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
युवक के हाथ में कड़ा मिलने व उस पर पंजाबी में लिखे शब्द देखकर पुलिस को उसका संबंध पंजाब से होने का अंदेशा हुआ। इस पर पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया। उसका फोटो भेजा गया तो उसकी पहचान पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव जैतो निवासी दीपक मान के रूप में हुई। वह पंजाब पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था।
[ad_2]
Source link