Home Breaking News Elections 2023: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी-अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

Elections 2023: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी-अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

0
Elections 2023: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी-अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

[ad_1]

BJP Central Election Committee meeting discussion on Rajasthan Chhattisgarh elections held at JP Nadda house

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को पार्टी मुख्यालय में होनी है। इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा। बैठक में पिछली बैठकों के नतीजों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य केंद्रीय मंत्री उस शीर्ष समिति का हिस्सा हैं, जो पार्टी उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लेती है। बैठक के लिए जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, वसुंधरा राजे, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी समेत भाजपा नेता दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

जेपी नड्डा के आवास पर हुई अहम बैठक

इससे पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों राज्यों में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं ने कई मुद्दों चर्चा की। इस दौरान उन उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है।

राजस्थान पर हुआ मंथन

नड्डा के आवास पर बैठक भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले हुई, जो दोनों राज्यों में चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की मसौदा सूची पर विचार-विमर्श करने के लिए होने वाली है। बैठक में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राजस्थान चुनाव के सह-प्रभारी कुलदीप बिश्नोई और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सीपी जोशी शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र शेखावत और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद थे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here