[ad_1]

शाम तक खुलेगी सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सफदरजंग अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को मंगलवार से देर शाम तक ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अभी सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी की पर्ची बनती है। इसके बाद आने वाले मरीजों को उपचार के लिए आपातकालीन सेवाओं में जाना पड़ता था, जिससे इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए देर शाम तक ओपीडी चलाने का फैसला लिया गया है। नए आदेश के तहत ओपीडी में इलाज के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक पर्ची बनवा सकेंगे। शुरूआत में सर्जरी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसमें आगे विस्तार होगा।
[ad_2]
Source link