[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का आगाज हो चुका है. पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (England vs Newzealand) के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है. दिग्गज ओपनर डेवोन कॉन्वे ने वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक जड़ा. कॉन्वे ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई.
डेवोन कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अब तक कुल 13 चौके और 2 छक्के मारे. कॉन्वे ने अपना शतक कुल 83 गेंदों में पूरा किया. बता दें कि इससे पहले वह वनडे में कुल 4 शतक जड़ चुके हैं. यह उनके वनडे करियर का पांचवा शतक है. कॉन्वे ने वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के जो रूट ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा था.
बात करें इंग्लैंड के इनिंग की तो जॉनी बेयरस्टो ने 33 और डेविड मलान ने 14 रन बनाए. इसके अलावा हैरी ब्रूक्स और मोइन अली भी कुछ खास नहीं कर सके. ब्रूक्स अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे थे.लेकिन बड़ा शॉट्स लगाने के चक्कर में वह विकेट दे बैठे. उन्होंने 25 रन बनाए. मोइल अली ने 11 रन बनाए. इसके अलावा जो रूट ने 77, कप्तान जोस बटलर ने 43, लियाम लिविंग्स्टोन ने 20, सैम करन ने 14 और गेंदबाज क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, और मार्क वुड ने क्रमश: 11, 15 और 13 रन बनाए.
.
[ad_2]
Source link