Home Sports ENG vs NZ: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में मिला शतकवीर, डेवोन कॉनवे ने 83 गेंदों पर जड़ी सेंचुरी

ENG vs NZ: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में मिला शतकवीर, डेवोन कॉनवे ने 83 गेंदों पर जड़ी सेंचुरी

0
ENG vs NZ: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में मिला शतकवीर, डेवोन कॉनवे ने 83 गेंदों पर जड़ी सेंचुरी

[ad_1]

Devon Conway Century : वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के पहले ही मैच में शतकवीर मिल गया. इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में इस मुकाबले में डेवोन कॉनवे ने 83 गेंदों पर शतक जड़ दिया. उन्होंने इसका जश्न जबर्दस्त अंदाज में मनाया. 

क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप-2023 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी में ये आईसीसी टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए बहुत कम लोग पहुंचे. दिलचस्प है कि भारत के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक बात लिखी थी, लेकिन अहमदाबाद में तो जैसे अलग ही कहानी देखने को मिली.

न्यूजीलैंड को मिला 283 रन का टारगेट

पिछले चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच की शुरुआत के समय बमुश्किल 10 हजार दर्शक जुटे. दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here