Home Sports World Cup: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

World Cup: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

0
World Cup: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

[ad_1]

Virat Kohli News: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. विराट कोहली ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है और इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए वर्ल्ड कप मैच में 116 गेंदों पर 85 रन ठोक दिए और टीम इंडिया को अपने दम पर जीत दिला दी. 

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए वर्ल्ड कप मैच में 85 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में महारिकॉर्ड बना दिया है. विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे गैर सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन के स्कोर बनाए हैं. विराट कोहली ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया है. 

ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज 

विराट कोहली ने 113 बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ रन के स्कोर बनाए हैं. श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर 112 बार 50+ रन के स्कोर बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर 109 बार 50+ रन के स्कोर बनाए थे. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर 102 बार 50+ रन के स्कोर बनाए थे.

वनडे में गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

113 बार – विराट कोहली (भारत)
112 बार – कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
109 बार – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
102 बार – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here