Home Sports World Cup: शुभमन गिल दूसरे मैच से भी हुए बाहर, टीम के साथ नहीं गए दिल्ली, BCCI ने बताया कैसी है तबीयत

World Cup: शुभमन गिल दूसरे मैच से भी हुए बाहर, टीम के साथ नहीं गए दिल्ली, BCCI ने बताया कैसी है तबीयत

0
World Cup: शुभमन गिल दूसरे मैच से भी हुए बाहर, टीम के साथ नहीं गए दिल्ली, BCCI ने बताया कैसी है तबीयत

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है. भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. मैच में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेले थे. उन्हें बुखार था. वे अब दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी. भारत को दूसरे मुकाबले में 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली में अफगानिस्तान से भिड़ना है. भारतीय टीम चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और गिल अभी भी चेन्नई में ही हैं. मेडिकल टीम गिल पर नजर बनाए हुए है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में गिल की जगह ईशान किशन ने ओपनिंग की थी, लेकिन वे खाता तक नहीं खोल सके थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक ठोका था.

शुभमन गिल की तबीयत को लेकर बीसीसीआई ने बताया, शुभमन गिल टीम के साथ 9 अक्टूबर को दिल्ली नहीं जाएंगे. वे पहले मैच के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेले पाएंगे. वे चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है. गिल ने बतौर ओपनर साल 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वे दोहरा शतक लगा चुके हैं. एशिया कप में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था.

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार खिलाड़ी ने बताया हार का कारण, कहा- मार्श का कैच टपकाना तो ठीक, एक भारतीय को समझना मुश्किल

शुभमन गिल के नहीं रहने वाले ईशान किशन वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में शून्य रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार हुए थे. हालांकि ईशान भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान के अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी खाता नहीं खोल सके थे. जानकारी के अनुसार, टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. इस कारण अपेक्षाकृत कमजोर टीम अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें नहीं खिलाने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल डेंगू पॉजिटिव थे. ऐसे में वे कम से कम 3 मैच के लिए बाहर हो सकते हैं.

Tags: Shubman gill, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here