[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले इन दिनों भारत में खेले जा रहे हैं. खेल से बच्चों को जोड़ने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी और यूनिसेफ ने CRIIIO 4 GOOD प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है. इसी कार्यक्रम के तहत लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, बल्लेबाज क्विटन डी कॉक और एडेन मारक्रम ने बच्चों के साथ ना सिर्फ क्रिकेट खेला, बल्कि उनका उत्साह भी बढ़ाया. CRIIIO 4 GOOD के तहत बच्चों को इंटरनेशनल क्रिकेटर्स से मिलने का मौका मिल रहा है. दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ ने यह खास कार्यक्रम बनाया है.
आईसीसी और यूनिसेफ के बीच एक वैश्विक साझेदारी के तहत बच्चों, युवाओं और सभी से लैंगिक समानता के लिए BeAChampion नाम के इवेंट के तहत बच्चों को क्रिकेटर्स से मिलने का मौका मिल रहा है. क्रिकेट और खेल व्यापक रूप से गंभीर मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. CRIIIO 4 GOOD आईसीसी का ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए क्रिकेट जैसे खेल का लाभ उठाना है. यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के प्रमुख डॉ जकारी एडम ने बच्चों को खेल का आनंद लेने, घरों, स्कूलों और समुदायों में बाल अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए नेतृत्व, टीम भावना का पाठ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया.

CRIIIO 4 GOOD प्रोग्राम की शुरुआत पिछले दिनों अहमदाबाद से की गई थी. इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में 1000 से अधिक बच्चे शामिल हुए थे. भारतीय क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बच्चों को अपने किस्से भी सुनाए थे.
.
Tags: ICC, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 10, 2023, 22:12 IST
[ad_2]
Source link