Home Sports दर्द से कराहते हुए मारा शतक, मुश्किल में पाकिस्तानी बैटर ने खेली गजब पारी, श्रीलंकाई गेंदबाजों को तरसाया

दर्द से कराहते हुए मारा शतक, मुश्किल में पाकिस्तानी बैटर ने खेली गजब पारी, श्रीलंकाई गेंदबाजों को तरसाया

0
दर्द से कराहते हुए मारा शतक, मुश्किल में पाकिस्तानी बैटर ने खेली गजब पारी, श्रीलंकाई गेंदबाजों को तरसाया

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरी. हाल में ही एशिया कप के मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया था. बदले के इरादे से उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए शुरुआती झटके लगे लेकिन एक बैटर ने डटकर गेंदबाजो का सामना किया. इंजरी होने के बाद भी पाकिस्तानी बैटर ने मैदान नहीं छोड़ा और धमाकेदार शतक जमाया.

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और विशाल स्कोर खड़ा कर डाला. 50 ओवर में 9 विकेट पर श्रीलंका की टीम ने 344 रन बना डाले. कुसल मेंडिस और फिर सदीरा समरविक्रमा ने शानदार शतकीय पारी खेली. बड़े स्कोर को खड़ा करने के बाद पाकिस्तान की टीम को 37 रन पर दो झटके लगे लेकिन मोहम्मद रिजवान ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर पूरे मैच का रुख बदल दिया.

दर्द के कराहते हुए ठोकी सेंचुरी
मोहम्मद रिजवान ने अपने पहले वर्ल्ड कप में ही छाप छोड़ी है. पाकिस्तान की बल्लेबाजी की सबसे अहम कड़ी इस बैटर ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुश्किल में शानदार हाफ सेंचुरी जमाई थी. श्रीलंका के खिलाफ पैर में खिंचाव आने के बाद भी वो डटे रहे. कई बार शॉट लगाने के बाद मैदान पर लेट गए लेकिन उसके बाद फिर से खड़े होकर बल्लेबाजी शुरू कर दी. 58 गेंद पर रिजवान ने 5 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की. 97 बॉल पर 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए पाकिस्तानी स्टार ने अपनी सेंचुरी पूरी की.

टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने 345 रन बनाकर जीत हासिल की जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम दर्ज था. 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 328 रन का पीछा करते हुए टीम ने जीत हासिल की थी. मोहम्मद रिजवान ने 131 रन की नाबाद पारी खेल पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

Tags: Mohammad Rizwan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here