Home Sports Team India: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, अचानक हॉस्पिटल में भर्ती हुआ ये स्टार बैटर

Team India: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, अचानक हॉस्पिटल में भर्ती हुआ ये स्टार बैटर

0
Team India: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, अचानक हॉस्पिटल में भर्ती हुआ ये स्टार बैटर

[ad_1]

Indian Player Hospitalized: भारतीय टीम ने जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत की है. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदकर अपने तीखे तेवर दिखाए हैं. लेकिन अफगान टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के एक स्टार बल्लेबाज को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले 14 अक्टूबर को मैच से पहले भारत के लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है.

स्टार बैटर अस्पताल में भर्ती

टीम इंडिया के लिए 2023 में लगातार घातक बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू बुखार से जूझ रहे शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारत के सलामी बल्लेबाज को सोमवार सुबह कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के डॉक्टर डॉ. रिजवान खान जो टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं वह युवा सलामी बल्लेबाज की भी देखभाल कर रहे हैं.

प्लेटलेट काउंट में गिरावट

पीटाई को BCCI के एक अधिकारी ने बताया, शुभमन गिल पिछले कुछ दिनों से चेन्नई टीम होटल में ड्रिप पर थे. उनकी प्लेटलेट काउंट गिरकर 70,000 हो गई जो अक्सर डेंगू मरीजों के साथ देखा जाता है. एक बार गिनती 100,000 से कम हो जाती है, तो आपको एहतियाती उपाय के रूप में डॉक्टर्स की निगरानी में रहना पड़ता है. जैसे ही गिनती फिर से 100,000 से ऊपर हो जाएगी गिल को छुट्टी दे दी जाएगी.’

BCCI ने दिया था ये अपडेट

सोमवार को BCCI ने शुभमन गिल पर अपडेट दिया था. BCCI ने बताया, ‘टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर 2023 को टीम के साथ दिल्ली रवाना नहीं होंगे. ओपनर बल्लेबाज जो चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC वर्ल्ड कप 2023 में टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. वह चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here