Home Sports ‘मैं उनके जैसा शांत नहीं ‘: MS धोनी से तुलना पर भारतीय टीम के प्‍लेयर की 2 टूक

‘मैं उनके जैसा शांत नहीं ‘: MS धोनी से तुलना पर भारतीय टीम के प्‍लेयर की 2 टूक

0
‘मैं उनके जैसा शांत नहीं ‘: MS धोनी से तुलना पर भारतीय टीम के प्‍लेयर की 2 टूक

[ad_1]

नई दिल्‍ली. चीन के हांगझोऊ में हाल ही में संपन्‍न हुए एशियाई खेलों (Asian games) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 5-1 से पराजित किया. एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके लौटे भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍यों सहित विभिन्‍न खेलों से जुड़े प्‍लेयर्स ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की. भारतीय टीम के पूर्व स्‍टार प्‍लेयर धनराज पिल्‍लै ने भारतीय हॉकी टीम के मौजूदा कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की शांत स्‍वभाव की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से की थी लेकिन ‘हरमन’ इस तुलना को सही नहीं मानते.

हरमनप्रीत ने कहा कि वह मैदान पर उतने शांत नहीं रह पाते जितने एमएस धोनी रहते थे. टीम इंडिया के इस बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर ने कहा, ‘मैदान पर मैं कभी शांत नहीं रहता.मैं मैदान पर धोनी से उलट आक्रामक हूं लेकिन मैं मैदान के बाहर जितना संभव हो, शांत रहने की कोशिश करता हूं.’गौरतलब है कि मुश्किल वक्‍त में भी शांत बन रहने की खासियत के कारण धोनी को क्रिकेट बिरादरी में ‘कैप्‍टन कूल’ का नाम दिया गया है. हरमन का मानना है कि हॉकी टर्फ पर आक्रामक उनमें नैसर्गिक रूप से आ जाती है लेकिन धोनी के साथ तुलना पर वे खुद को सम्‍मानित महसूस कर रहे हैं.

रिकी पोंटिंग का दावा, ‘इस WC में सचिन का ‘बड़ा’ रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे विराट’

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान ने कहा, ‘मेरे खेल में आक्रामकता बेहद जरूरी है लेकिन महान धोनी के साथ तुलना किए जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.हालांकि मुझे नहीं लगता कि मैं मैदान पर उनके जितना शांत रह पाता हूं.’ हरमनप्रीत ने आगे कहा कि एक प्‍लेयर के तौर पर आपको कभी संतुष्‍ट नहीं रहना चाहिए. यदि आपने गोल्‍ड जीता है तो अगली बार भी ऐसा ही करने के लिए मेहनत करनी चाहिए.

फुलर लेंथ बॉलिंग से कुलदीप यादव क्‍यों बन रहे खतरा? पाकिस्‍तानी दिग्‍गजों ने बताया कारण

हरमन 13 गोल के साथ एशियाई खेलों के टॉप गोल स्‍कोरर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि एशियाई खेलों का चैंपियन बनने के कारण पेरिसओलिंपिक के लिए क्‍वालिफाई करने का तनाव अब हट चुका हैं और टीम अपना पूरा ध्‍यान ओलिंपिक के लिए तैयारी पर केंद्रित कर सकती है. पिछले बार हमने ओलिंपिक के लिए सीधे क्‍वालिफाई नहीं कर पाने का दबाव झेला था लेकिन हम जानते हैं कि हम क्‍वालिफाई कर चुके हैं,ऐसे में हम अपना ध्‍यान ओलिंपिक की तैयारी में लगाएंगे. बता दें, टोक्‍यो में हुए पिछले ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्‍ज जीता था. ओलिंपिक की मेंस हॉकी इवेंट में वर्ष 1980 के बाद यह भारत का पहला मेडल था.

Tags: Harmanpreet Singh, Indian Hockey Team, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here