[ad_1]
ICC action on Bangladesh: वर्ल्ड कप 2023 के सातवें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. बांग्लादेश की यह पहली हार है. बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला एक बुरे सपने की तरह रहा. पहले गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. इसके बाद अब ICC ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए टीम के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन ले लिया है.
ICC ने लिया ये बड़ा एक्शन
ICC(इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश को स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. शाकिब अल हसन की कप्तानी में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने समय सीमा के अंदर एक ओवर कम फेंका, जिसके चलते यह जुर्माना लगाया गया. आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार स्लो ओवर रेट में दोषी पाए जाने पर खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.
— ICC (@ICC) October 10, 2023
[ad_2]
Source link