Home Sports विलियम्सन – मिचेल के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, कीवियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

विलियम्सन – मिचेल के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, कीवियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

0
विलियम्सन – मिचेल के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, कीवियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप 2023 (World Cup) में धमाल जारी है. कीवी टीम लगातार तीसरी जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है वहीं साउथ अफ्रीका एक पायदान नीचे खिसक गई है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश (NZ vs BAN) को 8 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की. कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने शानदार वापसी की. वह चोट की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे. दूसरी ओर बांग्लादेश की 3 मैचों में यह दूसरी हार है.

बांग्लादेश की ओर से रखे गए 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने  42.2 ओवर में 2 विकेट पर 248 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी 12 रन जुड़े थे कि रचिन रवींद्र को मुस्ताफिजुर रहमान ने मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराकर कीवी टीम को बड़ा झटका दिया. इसके बाद डेवोन कॉनवे और कप्तान विलियम्सन ने पारी को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की. कॉनवे 59 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल 68 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे.

IND vs PAK: 1 जगह… 3 दावेदार, पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में किसे और क्यों मिले मौका? 8 पॉइंट में समझिए

Glenn Maxwell Spotted Vapping: लगातार दूसरी हार से बेफिक्र मैक्सवेल… मैच के बीच लगाए कश, वायरल हुआ Video

विलियम्सन ने 78 रन की पारी खेली
कॉनवे के आउट होने के बाद विलियम्सन को डेरिल मिचेल का साथ मिला. हालांकि विलियम्सन 107 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. वह बांग्लादेशी फील्डर के थ्रो पर चोटिल हो गए. विलियम्सन के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए.

मुशफिकुर के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 245 रन बनाए
इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट पर 245 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने 75 गेंदों पर 66 रन बनाए जबकि महमूदुल्लाह नाबाद 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान शाकिब अल हसन 40 रन बनाकर आउट हुए. मेहदी हसन मिराज ने 30 रन का योगदान दिया. कीवी टीम की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी के खाते में दो दो विकेट गए. स्पिनर सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक एक विकेट झटका.

Tags: Kane williamson, New Zealand vs Bangladesh, Nz vs ban, ODI World Cup, Trent Boult

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here