Home Sports World Cup: हाय री किस्मत… इंजरी से वापसी करते ही स्टार बैटर को फिर लगी चोट, बीच मैच में गया बाहर, शतक भी चूका

World Cup: हाय री किस्मत… इंजरी से वापसी करते ही स्टार बैटर को फिर लगी चोट, बीच मैच में गया बाहर, शतक भी चूका

0
World Cup: हाय री किस्मत… इंजरी से वापसी करते ही स्टार बैटर को फिर लगी चोट, बीच मैच में गया बाहर, शतक भी चूका

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम विजयरथ पर सवार नजर आ रही है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले इंग्लैंड और नीदरलैंड की टीमों को करारी शिकस्त दी और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी मुकाबला मुठ्ठी में कर लिया. भले ही टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई लेकिन नियमित कप्तान केन विलियम्सन से तकदीर नाराज नजर आ रही है. स्टार बल्लेबाज ने शुरुआती दो मैचों में इंजरी के चलते रेस्ट पर रहे. बांग्लादेश के खिलाफ इंजरी से वापसी की और शानदार पारी खेली. लेकिन वापसी करते ही वे एक बार फिर चोटिल हो गए हैं.

कप्तान केन विलियम्सन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम ने कीवी टीम के सामने 246 रन का टारगेट रख दिया. जवाबी कार्यवाही में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आए. लेकिन उनकी किस्मत उन्हीं के सामने दीवार बन गई. विलियम्सन इंजरी के चलते पिछले दो मुकाबलों से रेस्ट पर थे और बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेल रहे थे. उन्होंने शानदार अर्धशतक ठोका लेकिन जब वे 78 रन पर थे तो फील्डर के एक तेज थ्रो का शिकार हो गए. स्टार बल्लेबाज के बाएं हाथ में गेंद जाकर लगी, जिसके बाद वे मुश्किल में नजर आए. लेकिन अंत में उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.

आईपीएल के दौरान लगी थी गंभीर चोट

केन विलियम्सन आईपीएल 2023 की शुरुआत में ही गंभीर चोट का शिकार हो गए थे. जिसके चलते वे कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे. वर्ल्ड कप से पहले विलियम्सन फिट हुए और वॉर्म अप मुकाबलों में कमाल की बल्लेबाजी की. अब देखना होगा अंगूठे में लगी चोट से वे अगले मुकाबले तक उबर पाते हैं या नहीं.

World Cup: 3 मैच..28 विकेट.. भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं, इस टीम के बॉलर्स बने काल, दो ने तीन मैचों में ही मचाई तबाही

डेरिल मिचेल ने चलाई आतिशबाजी

न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने चौको-छक्कों से आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 67 गेंद में 89 रन की मैच विनिंग पारी खेली. मिचेल की इस पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस तूफानी पारी की बदौलत कीवी टीम ने 7.1 ओवर रहते 246 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

Tags: Kane williamson, New Zealand cricket, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here