[ad_1]

गांधीनगर दौरे पर बच्चों के बीच गृह मंत्री अमित शाह
– फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से निर्वाचित लोक सभा सांसद भी हैं। अमित शाह ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ बातचीत की। शाह एक गेमिंग जोन में मनोरंजन गतिविधियों में भी बच्चों के साथ शामिल हुए। शाह ने कहा, एक सांसद के रूप में वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी वही सुविधाएं मिलें जो संपन्न परिवारों के बच्चों को मिलती हैं।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय दिखे शाह
शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज मैं अपने लोकसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ गेमिंग जोन में गया। उन्होंने कहा, यहां बच्चों ने अपने पसंदीदा खेल खेलकर आनंद उठाया। फुर्सत के लम्हों में बच्चों के बीच पहुंचे शाह की वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बच्चों के साथ बातचीत करते देखे जा सकते हैं। आंगनवाड़ी के बच्चों ने शाह के सामने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन भी किया।
आंगनवाड़ी की सुविधाओं पर क्या बोले गृह मंत्री
उन्होंने कहा, आंगनबाड़ी के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पौष्टिक भोजन और खिलौने वितरित किए जाते हैं। बच्चों को गेमिंग जोन में ले जाकर उनका मनोरंजन किया जाता है। बच्चों की यह खुशी और उत्साह देखकर मैं अत्यंत अभिभूत हूं।
[ad_2]
Source link