[ad_1]
Israel Air Strike On Gaza: आतंकी संगठन हमास ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने गाजा पट्टी छोड़कर जा रहे लोगों पर एयर स्ट्राइक की है. हमास के दावे के मुताबिक, लगभग 70 लोगों की मौत हो गई है. हमास ने कहा कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की चेतावनी के बाद गाजा में भी भगदड़ है. इजरायल की सेना ने शुक्रवार को गाजा सिटी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने को कहा था. इजरायल के अल्टीमेटम के बाद गाजा से हजारों लोग घर छोड़कर भागते दिखे. ये वो लोग हैं जिन्हें ढाल बनाकर हमास अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करता था.
अब गाजा में कुछ नहीं बचा है. इजरायल के हमलों के बाद वहां सिर्फ खंडहरनुमा इमारतें है और अब इसी खंडहर से ढ़ूंढ़-ढ़ूंढ़कर हमास के आतंकियों को इजरायल मारेगा. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी बार-बार हमास को खत्म करने करने की कसम खा रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link