Home World Israel Gaza War: जो बाइडेन बोले – अलकायदा से भी बदतर है हमास, ये शैतान हैं, अमेरिका इजरायल के साथ

Israel Gaza War: जो बाइडेन बोले – अलकायदा से भी बदतर है हमास, ये शैतान हैं, अमेरिका इजरायल के साथ

0
Israel Gaza War: जो बाइडेन बोले – अलकायदा से भी बदतर है हमास, ये शैतान हैं, अमेरिका इजरायल के साथ

[ad_1]

US News:  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास आतंकवादी संगठन अलकायदा से भी बदतर है. बाइडेन ने फिलाडेल्फिया में ‘हाइड्रोजन हब्स’ में अपने संबोधन में कहा, ‘हमें जितना अधिक इस हमले के बारे में पता चलता है वह उतना और अधिक भयावह प्रतीत होता है. एक हजार से अधिक निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 27 अमेरिकी भी शामिल हैं.’

बाइडेन ने कहा,‘इनके मुकाबले तो अलकायदा भी कुछ ठीक लगता है. ये शैतान हैं. जैसा मैं शुरुआत से कहता आ रहा हूं कि अमेरिका इसे लेकर गलती नहीं कर रहा, वह इजरायल  के साथ है.’ उन्होंने कहा,‘विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल इजरायल  में थे और आज रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन वहां हैं.’

इजरायल  को अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी चाहिए वह उसके पास हो’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इजरायल  को अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी चाहिए वह उसके पास हो और वह हमलों का जवाब दे. मेरी प्राथमिकता यह भी है कि गाजा में मानवीय संकट से निपटा जाए.’

बाइडेन ने कहा कि उनके निर्देश पर उनकी टीम इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और इजरायल  की मदद के लिए मिस्र, जॉर्डन और अन्य अरब देशों की सरकारों और संयुक्त राष्ट्र के साथ सीधे संवाद कर रही हैं.

फिलिस्तीन की अच्छी खासी आबादी का हमलों से कोई लेना-देना नहीं’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि फिलिस्तीन की अच्छी खासी आबादी का हमास से और उसके हमलों से कोई लेना नहीं है . आज मैंने उन सभी अमेरिकी परिवारों से जूम कॉल पर एक घंटे से अधिक समय तक बात की जिनके परिवार के सदस्य लापता हैं.’

बाइडेन ने कहा, ‘वे पीड़ा से गुजर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे, बेटी, पति, पत्नी और बच्चे किस हाल में हैं. आप समझ रहे हैं -यह परेशान करने वाला है. मैंने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है….’

कार्यक्रम में बाइडेन ने कहा, ‘हम हमास द्वारा पकड़े गए अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजरायल  और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और हम तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक हम उन्हें घर नहीं ले आते.’

व्हाइट हाउस की प्रधान उप सचिव ओलिविया डाल्टन ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और इसे जारी रखेगा. 

(इनपुट – भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here