[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप के दौरान पाकिस्तान की बॉलिंग में गड़बड़ शुरू हुई
कैंडी के मैच के बाद से शादाब अपनी लय पाने में संघर्ष कर रहे
वकार ने कहा,अभी बैटिंग नहीं, बॉलिंग नजर आ रही कमजोर कड़ी
नई दिल्ली. पाकिस्तान टीम (Pakistan cricket Team) के लिए हमेशा ही गेंदबाजी मजबूत पक्ष हुआ करती थी लेकिन वर्ल्डकप 2023 में यही टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रही है.बाबर आजम और इमाम उल हक को छोड़ दें तो पाकिस्तान के बैटरों ने तो अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन गेंदबाजी, चाहे वह तेज हो या स्पिन, क्लिक नहीं कर रही. तेज गेंदबाजी की बात करें तो स्टार बॉलर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले दौर से काफी पीछे नजर आ रहे हैं. हारिस रऊफ भी रंगहीन नजर आए हैं. तीसरे बॉलर हसन अली भले ही वर्ल्डकप 2023 में अब तक पाकिस्तान के सबसे कामयाब बॉलर हैं लेकिन इकोनॉमी के पैमानें पर वे खरे नहीं उतर रहे. उन्होंने अब तक छह रन प्रति ओवर से ज्यादा रन खर्च किए हैं.
स्पिन गेंदबाजी में शादाब खान का बुरा दौर कब खत्म होगा,समझ नहीं आ रहा. मोहम्मद नवाज भी मिडिल ओवर्स में टीम को विकेट नहीं दिला पा रहे. स्वाभाविक रूप से गेंदबाजी पाकिस्तानी खेमे के लिए चिंता का सबब है. पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) ने साफगोई से माना है कि स्टार बॉलर शाहीन अफरीदी अच्छी बॉलिंग नहीं कर पा रहे और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के दौर से फिलहाल दूर हैं.
बाएं हाथ का खेल! वर्ल्डकप 2023 में लेफ्टी बैटर्स का जलवा, खूब कूट रहे रन
जियो सिनेमा के डेली शो ‘आकाशवाणी’ में वकार ने कहा, ‘हमने हमेशा पाकिस्तान के बैटिंग के कमजोर होने और बॉलिंग के हमारे मजबूत पक्ष होने की बात की है लेकिन मुझे लग रहा है कि इस समय स्थिति इसके उलट है.पाकिस्तानी गेंदबाजी के साथ कुछ’इश्यूज’ हैं जो एशिया कप के दौरान आने शुरू हुए.आगे आने वाले मैचों में टीम को इसमें सुधार करना होगा.सीधी और सिंपल बात हैं कि शाहीन अच्छी बॉलिंग नहीं कर रहे. मैं नहीं समझता कि यह चोटिल उंगली का मामला है. कैंडी के मैच के बाद से से वे अपनी लय और फॉर्म को पाने में संघर्ष कर रहे हैं. यह वाकई चिंता का विषय है.’
कार हादसे में बची थी दिग्गज क्रिकेटर की जान, अब मिलेगा करोड़ों का मुआवजा
गौरतलब है कि शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी में काफी ऊंचा रेट किया जाता है..गेंद को बाहर निकालने और अंदर लाने में उन्हें समान रूप से महारत हासिल है और उनकी अंदर आती गेंदों पर रोहित शर्मा अकसर संघर्ष करते नजर आ चुके हैं अब तक 46 मैचों में 24.00 के औसत से 88 विकेट ले चुके शाहीन वर्ल्डकप 2023 में अब तक बुझे-बुझे से नजर आए हैं. नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ मैच में शाहीन की गेंदों में धार नजर आई.उनकी गेंदों की गति भी पूर्व के मुकाबले कम रही.वर्ल्डकप 2023 के शुरुआती दो मैचों में वे अब तक 103 रन देकर दो विकेट (औसत 51.50) ही हासिल कर पाए हैं.
.
Tags: India vs Pakistani, Pakistan cricket team, Shaheen Afridi, Shaheen Shah Afridi, Waqar Younis, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 14, 2023, 14:21 IST
[ad_2]
Source link