Home World Israel Hamas War: इजरायल को भरोसा और गाजा को 100 मिलियन डॉलर की मदद… बाइडेन का आखिर क्या है प्लान?

Israel Hamas War: इजरायल को भरोसा और गाजा को 100 मिलियन डॉलर की मदद… बाइडेन का आखिर क्या है प्लान?

0
Israel Hamas War: इजरायल को भरोसा और गाजा को 100 मिलियन डॉलर की मदद… बाइडेन का आखिर क्या है प्लान?

[ad_1]

Joe Biden on Israel Hamas war: अपने इजरायल दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका पूरी ताकत से इजरायल के पीछे खड़ा है. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि हमास को जड़ से खत्म करने की जंग में अमेरिकी फौज इजरायल को पूरा सहयोग करेगी. इस बीच गाजा के अस्पताल पर हुए हमले से बदली जियोपॉलिटिल परिष्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा और वेस्ट बैंक में रह रहे लाखों फिलिस्तीनी लोगों की मदद यानी युद्ध प्रभावित क्षेत्र में मानवीय सहायता के लिए 100 मिलियन डॉलर के लिए 100 मिलियन डॉलर का राहत पैकेज का ऐलान किया है.

हमास को बाइडेन की दो टूक

इजरायल दौरे में बाइडेन ने कई बात दोहराया कि जो भी हमास की मदद करेगा उसे अंजाम भुगतना होगा. हमास को हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा. इस जंग में अमेरिका हर तरफ से इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है. वहीं इजरायल-हमास के बीच में पिस रहे गाजा और वेस्टबैंक के बेगुनाह लोगों की हालत पर चिंता जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर हमास के आतंकवादियों ने गाजा के लोगों के रिलीफ पैकेज पर बुरी नजर डालते हुए उस पर डाका डालने की कोशिश की तो उन्हें अपना अंजाम भुगतना होगा. हमास फ़िलिस्तीनी लोगों की सहायता का पैकेज हड़प नहीं सकता है. हमास की ये हरकत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गाजा और वेस्ट बैंक के लोगों को सहायता प्रदान करने से रोक सकती है.’

मिस्र से गाजा तक मदद पहुंचाने के लिए राजी हुआ इजरायल

तेल अवीव में प्रेस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा, ‘गाजा के लोगों को भोजन, पानी, दवा, शरण की जरूरत है. आज, मैंने इजरायली कैबिनेट से गाजा में नागरिकों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए सहमत होने के लिए कहा है क्योंकि हर हाल में नागरिकों को सहायता मिलनी चाहिए, न कि हमास को. वहीं इजरायल इस बात पर सहमत हो गया है कि मानवीय सहायता मिस्र से गाजा तक जाना शुरू हो सकती है.

गाजा के अस्पताल पर हमले में इजरायल का हाथ नहीं: बाइडेन

हमास आतंकवादी समूह के खिलाफ युद्ध का आज 12वां दिन है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘कल गाजा के अस्पताल में हुए हमले से मुझे बहुत दुख हुआ. मैं इस हमले को देखकर बेहद क्रोधित और दुखी हूं. हालांकि मुझे ऐसा लगा कि यह हमला इज़रायल ने नहीं किया है. आतंकवादी समूह हमास ने 1300 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है जिनमें 31 अमेरिकी भी शामिल हैं. उन्होंने बच्चों सहित कई लोगों को बंधक बना लिया है. उन्होंने ऐसे अत्याचार किए हैं जो ISIS से भी अधिक खतरनाक हैं.

सभी फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता हमास

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, इजरायल अपने ऊपर हुए हमलों का जवाब दे रहा है. मुझे ऐसा लगता है कि हमें यह सुनिश्चित करना जारी रखना होगा कि आपके पास अपनी रक्षा के लिए आवश्यक चीजें हैं और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा ही हो. हमास सभी फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है और उसने उन्हें केवल तकलीफ पहुंचाई है.

क्या चाहते हैं बाइडेन?

दरअसल जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा है कि अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल में बमबारी आपकी नहीं बल्कि दूसरे पक्ष यानी हमास ने की है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक न ही इजरायली पीएम और जो बाइडेन ने कोई सबूत पेश किया है. इस हमले में 500 से अधिक लोगों जाने गई हैं. ऐसे में बाइडेन के मन में क्या चल रहा है, इसके बारे में तो कोई नहीं जानता लेकिन अमेरिका ने इजरायल के पक्ष में बयान देकर और गाजा और वेस्टबैंक के लिए पैकेज का ऐलान करके क्षेत्रीय शांति के लिए एक संतुलन साधने की कोशिश जरूर की है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here