Home Sports New Zealand 4th Consecutive Wins: न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, अफगानिस्तान को चेपॉक में किया चित

New Zealand 4th Consecutive Wins: न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, अफगानिस्तान को चेपॉक में किया चित

0
New Zealand 4th Consecutive Wins: न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, अफगानिस्तान को चेपॉक में किया चित

[ad_1]

हाइलाइट्स

कीवी टीम की ओर से लाथम, फिलिप्स और यंग ने अर्धशतक जड़े
न्यूजीलैंड की विश्व कप 2023 में लगातार चौथी जीत है

नई दिल्ली. टॉम लाथम (Tom Latham) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup) में विजय अभियान जारी है. कीवी टीम ने बुधवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान (NZ vs AFG) को 149 रन से हराकर जीत का चौका लगाया. इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. उसकी ओर से सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाए. रहमत ने 62 गेंदों पर एक चौके के सहारे 36 रन की पारी खेली. अजमतुल्लाह उमरजई ने 27 रन का योगदान दिया वहीं इकराम अलीखिल 19 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान के 5 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. न्यूजीलैंड की ओर से पेसर लॉकी फर्ग्यूसन और स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट निकाले जबकि ट्रेंट बोल्ट के खाते में 2 विकेट गए.

IND vs BAN Head To Head: ‘छुपा रुस्तम’ बांग्लादेश के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में कौन किसपर भारी

IND vs BAN World Cup: बांग्लादेश से क्यों टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, 5 प्वॉइंट में समझिए

टीम इंडिया दूसरे नंबर पर खिसकी
धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. न्यूजीलैंड की टीम कीह 4 मैचों में यह लगातार चौथी जीत है. कीवी टीम +1.923 नेट रनरेट के साथ 8 अंक लेकर प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उसने भारत को पहले नंबर से धकेल दिया है. टीम इंडिया के 3 मैचों में 6 अंक हैं और मेजबान टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है.

कीवी टीम ने 6 विकेट पर 288 रन बनाए
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 6 विकेट पर 288 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 71 और कप्तान टॉम लाथम ने 68 रन का योगदान दिया. फिलिप्स और लाथम ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. विल यंग और रचिन रवींद्र ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े. अफगानिस्तान की तरफ से अजमत ओमारजई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए.

Tags: Mitchell Santner, New Zealand vs Afghanistan, NZ vs AFG, ODI World Cup, Tom Latham

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here