Home Breaking News क्या आमिर खान छोड़ने वाले हैं सपनों की नगरी मुंबई? अभिनेता ने किस कारण लिया इतना बड़ा फैसला

क्या आमिर खान छोड़ने वाले हैं सपनों की नगरी मुंबई? अभिनेता ने किस कारण लिया इतना बड़ा फैसला

0
क्या आमिर खान छोड़ने वाले हैं सपनों की नगरी मुंबई? अभिनेता ने किस कारण लिया इतना बड़ा फैसला

[ad_1]

Lal Singh Chaddha actor Aamir Khan is planning to shift his base to Chennai know the reason here

आमिर खान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता जल्द ही मुंबई को अलविदा कहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि आमिर खान अगले दो महीनों के अंदर चेन्नई में शिफ्ट हो जाएंगे। अभिनेता के मुंबई से चेन्नई शिफ्ट होने का सबसे बड़ा कारण उनकी मां जीनत हुसैन हैं।

मुंबई छोड़ने वाले हैं आमिर खान

आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि अभिनेता का परिवार उनके लिए सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा, ‘उनकी मैं चेन्नई में रहती हैं। उनका वहां इलाज चल रहा है। ऐसे में आमिर अपना पूरा समय अपनी मां के साथ गुजारना चाहते हैं। इस वजह से वह अब चेन्नई शिफ्ट होने की प्लॉनिंग कर रहे हैं।’  

Aamir Khan: आमिर से उलझा हुआ है बेटी का रिश्ता? पैरेंट्स संग बॉन्डिंग पर आयरा खान का बड़ा खुलासा

अभिनेता ने मां के कारण लिया फैसला

अभिनेता से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि चेन्नई के जिस हॉस्पिटल में आमिर खान की मां का इलाज चल रहा है, वह उसी के पास होटल लेकर रहेंगे। बताते चलें कि काम के साथ-साथ आमिर खान अपने परिवार को भी समय देते हैं। आमिर अपनी बेटी इरा खान के भी काफी करीब हैं। ऐसे में उनके फैंस सोच रहे हैं कि अगर आमिर खान मुंबई छोड़ देंगे, तो उनकी फिल्मों को क्या होगा। फिलहालइस बात को लेकर अभिनेता का कोई बयान सामने नहीं आया है।  

BB 17: खानजादी के कमेंट पर फूटा अंकिता का गुस्सा

इस फिल्म से कमबैक करेंगे आमिर

वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म के बाद से आमिर फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। इसके बाद वह अब ‘सितारे जमीन पर’ से अपना कमबैक करेंगे।    

Tiger 3: ‘टाइगर 3’ के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज, अरिजीत की आवाज पर थिरकते दिखे कटरीना-सलमान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here