[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात.
विराट कोहली ने अपना 78 शतक लगाया.
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli), जिनके टीम इंडिया की जीत से भी अधिक चर्चे देखने को मिलते हैं. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में चौथे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ (IND vs BAN) देखने को मिला, जब विराट ने शानदार शतक ठोककर टीम इंडिया को जीत दिला दी. इस दौरान कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. इन्हीं में से एक रिकॉर्ड है जिसमें रन मशीन ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बराबरी की है. विराट को यहां तक पहुंचने के लिए 12 साल लग गए जबकि शिखर धवन ने महज 4 साल में ही टॉप-5 में जगह बना ली थी.
भले ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत कर रही है लेकिन कहीं न कहीं फैंस को शिखर धवन की गैरमौजूदगी का मलाल है. शिखर धवन वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने बड़े इवेंट्स में रनों की बौछार कर विरोधी टीमों में खौफ का इंजेक्शन लगाया था. लेकिन अब इसी खिलाड़ी के लिए इंडियन टीम में जगह नहीं है. धवन को एशिया कप, वर्ल्ड कप से लेकर एशियन गेम्स में तक तरजीह नहीं दी गई. जिसके चलते फैंस ने टीम की जमकर आलोचना भी की. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने 103 रन की शानदार पारी खेली और वर्ल्ड कप में अपने 3 शतक पूरे किए. इस शतक के बाद विराट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन के बराबर पहुंच चुके हैं. हालांकि, कोहली जिस फॉर्म में हैं उस हिसाब से तेजी से इस संख्या में इजाफा हो सकता है.
विराट को कैसे लगे 12 साल?
बता दें, शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 2 ही वर्ल्ड कप में योगदान दिया और कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 2015 और 2019 में मिलाकर कुल 10 मैच खेले और 537 रन ठोके. इस दौरान धवन के बल्ले से 2 शतक जबकि 1 अर्धशतकीय पारी आई. वहीं, बात करें विराट की तो वे 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे. इस दौरान कोहली ने कुल 30 मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से 1289 रन निकले. कोहली ने वर्ल्ड कप में अभी तक 3 शतक और 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.
भारत के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक
7 – रोहित शर्मा
6 – सचिन तेंदुलकर
4 – सौरव गांगुली
3- शिखर धवन
3-विराट कोहली
.
Tags: India vs Bangladesh, Shikhar dhawan, Team india, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 06:16 IST
[ad_2]
Source link