Home Sports IND vs BAN: केएल राहुल और जडेजा में कोच भी हो गए कन्फ्यूज! खिलाड़ियों को दिया ऐसा सरप्राइज और इसे मिला बेस्ट फील्डर मेडल

IND vs BAN: केएल राहुल और जडेजा में कोच भी हो गए कन्फ्यूज! खिलाड़ियों को दिया ऐसा सरप्राइज और इसे मिला बेस्ट फील्डर मेडल

0
IND vs BAN: केएल राहुल और जडेजा में कोच भी हो गए कन्फ्यूज! खिलाड़ियों को दिया ऐसा सरप्राइज और इसे मिला बेस्ट फील्डर मेडल

[ad_1]

Best Fielder of the Match vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक बदलाव देखने को मिला है. टीम के हर मुकाबले के बाद 11 खिलाड़ियों में से किसी एक को बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच दिया जाता है. भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल दोनों ने ही एक से बढ़कर एक बेहतरीन कैच लपके. BCCI ने वीडियो शेयर कर बांग्लादेश के खिलाफ बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का ऐलान किया है.

रवींद्र जडेजा और राहुल में कोच हुए कन्फ्यूज!

बांग्लादेश पर 7 विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त माहौल देखने को मिला. टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सभी खिलाड़ियों की तारीफ की कोच ने खासकर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और केएल राहुल की फील्डिंग की तारीफ की. कोच दिलीप केएल राहुल और जडेजा को लेकर कन्फ्यूज नजर आए. वह इस बात को लेकर असमंजस में थे कि दोनों ने इतनी बेहतरीन फील्डिंग कि कि किसे बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया जाए.

खिलाड़ियों को मिला ये बड़ा सरप्राइज

ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच मेडल किसे मिलेगा इसके लिए टीम के कोच फील्डिंग कोच दिलीप ने एक सरप्राइज रखा. मैदान में मौजूद स्क्रीन पर इस खिलाड़ी की फोटो डिस्प्ले की गई और जिसे यह मेडल मिला वह रवींद्र जडेजा थे. जडेजा ने पॉइंट पर फील्डिंग करते हुए हवा में उड़ाकर शानदार कैच लपका था. बता दें कि केएल राहुल ने भी विकेटकीपिंग करते हुए एक हाथ से बेहद जबरदस्त कैच लपका था जिसकी कोच ने तारीफ भी की थी. BCCI ने मेडल मिलने के वीडियो शेयर किया है.

इन खिलाड़ियों को मिल चुका है मेडल

टीम इंडिया के अभी तक चार मुकाबले हुए हैं और चारों में ही जीत मिली है. लेकिन खास बात यह है कि इन सभी मैचों में टीम के अलग-अलग खिलाड़ियों को बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच मेडल मिला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट कोहली को यह मेडल मिला जबकि अफगानिस्तान के मैच में शार्दुल ठाकुर जीते थे. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल यह मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे. चौथे मैच में रवींद्र जडेजा ने मेडल जीता.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here