[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने वाला है. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरु होगा. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ उनकी छोटी बेटी भी नजर आ रही है. शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी यानी शाहीन की साली ने अपने जीजा को लेकर सवाल उठाया है.
दरअसल, समा टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शाहिद अफरीदी और उनकी बेटी अरवा इंटरव्यू में नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान मैच को लेकर बात हो रही थी. इसी बीच अफरीदी ने बेटी अरवा से पूछा कि कल का मैच कौन जीतेगा? इसपर अरवा प्यारा सा जवाब देते हुए कहती है ‘पाकिस्तान.’ फिर अरवा कहती है.. पापा पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी भी है? इसपर शाहिद ने कहा, “हां, बेटा पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी भी है.” अरवा कहती है ‘क्यों है’? शाहिद अफरीदी फिर हंसते हुए इसका जवाब देते हुए कहते हैं..’ ये तो हम तब पूछेंगे जब वो अच्छा परफॉर्म नहीं करेगा.’
While making a prediction about Pak vs Aus, both Shahid Afridi and his daughter said Pakistan will win. The cutest moment when Arwa said “Shaheen Afridi Pakistan me hai, kyun hai” and see Lala’s reply’❤️#PakvAus #ICCCricketWorldCup23 #ShaheenAfridi #PakvsAus @SAfridiOfficial pic.twitter.com/IxFe8CYH22
— Maham Gillani (@DheetAfridian) October 19, 2023
हाल में की दूसरी बार शादी
शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी में अंशा से शादी रचाई थी. लेकिन व्यस्त शेड्यूल के कारण उनके कई रिश्तेदार इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. इस वजह से शाहीन ने दोबारा शादी करने की ठानी. उन्होंने परिवार को देखते हुए एक नई तारीख पर इस खास समारोह का आयोजन किया. शाहिद अफरीदी की बेटी से शाहीन ने 20 सितंबर को दूसरी शादी की थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ
.
Tags: Pakistan cricket team, Shaheen Afridi, Shahid afridi, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 10:33 IST
[ad_2]
Source link