Home Sports एक के हाथ में लगी गेंद…एक मधुमक्खी का हुआ शिकार, टीम इंडिया पर चौतरफा मार

एक के हाथ में लगी गेंद…एक मधुमक्खी का हुआ शिकार, टीम इंडिया पर चौतरफा मार

0
एक के हाथ में लगी गेंद…एक मधुमक्खी का हुआ शिकार, टीम इंडिया पर चौतरफा मार

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत का वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मुकाबला है
हार्दिक पंड्या के बाद 2 औऱ खिलाड़ी हुए चोटिल

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रविवार को न्यूजीलैंड से मुकाबला है. दोनों ही टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. यानी रविवार को किसी एक टीम का विजयरथ रूक सकता है. वैसे, इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया की परेशानी बढ़ती दिख रही है. भारतीय टीम पर चौतरफा मार पड़ी है. पहले से ही हार्दिक पंड्या की चोट से जूझ रही भारतीय टीम के लिए और बुरी खबरें आईं हैं. शनिवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए. सूर्यकुमार के दाएं हाथ की कलाई के पास थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की एक फुलटॉस गेंद लग गई थी. इसके बाद वो काफी दर्द में दिखे और हाथ पर आइस पैक लगाकर घूमते नजर आए. इस चोट के बाद उन्होंने बैटिंग का अभ्यास नहीं किया.

अच्छी बात ये है कि सूर्यकुमार की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उन्हें एक्स-रे के लिए नहीं ले जाया गया है. लेकिन, जिस तरह सूर्या तकलीफ में नजर आ रहे थे इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए उनके खेलने पर सवाल तो जरूर खड़ा हो गया है. हार्दिक पंड्या पहले से ही चोटिल हैं और उनकी गैरहाजिरी में टीम का संतुलन गड़बड़ाया हुआ है. क्योंकि हार्दिक एक तेज गेंदबाज और बैटर दोनों का रोल बखूबी निभाते हैं. ऐसे में उनके स्थान पर किसे प्लेइंग-11 में लाया जाए, ये भी रोहित शर्मा के लिए चुनौती से कम नहीं है और इस बीच सूर्यकुमार भी चोटिल हो गए हैं.

सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ईशान किशन को भी मौका मिल सकता है, लेकिन शनिवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैटिंग करते हुए मधुमक्खी ने ईशान की गर्दन के पीछे डंक मार दिया था. इसके बाद वो भी काफी दर्द में दिखे थे. उन्हें मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन इसके बाद उन्होंने आगे बैटिंग का अभ्यास नहीं किया था.

ODI World Cup: 20 साल में भारत से सिर्फ एक मैच जीता न्यूजीलैंड, फिर किस बात का डर!

इस बीच, रवींद्र जडेजा के भी चोटिल होने की खबर आ रही है. हालांकि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जडेजा ठीक हैं. जब आपकी घुटने की सर्जरी होती है तो फिर लंबे वक्त तक एहतियात बरतने की जरूरत होती है. घुटने की चोट आपको बार-बार परेशान कर सकती है. इसी वजह से वो बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद आइस पैक लगाते नजर आए थे. वैसे, उनकी चोट को लेकर फिलहाल, डरने जैसी कोई बात नहीं है.

IND vs NZ LIVE : भारत-न्यूजीलैंड के बीच टक्कर, क्या 20 साल का सूखा खत्म करेगी टीम इंडिया?

भारत को वर्ल्ड कप में पांच और लीग मैच खेलने हैं. ऐसे में ये देखना होगा कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा को खिलाने का जोखिम लेती है या नहीं. जडेजा ने अबतक 4 मैच में 7 विकेट लिए हैं. वैसे, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारत को अपना अगला मुकाबला 7 दिन बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. ऐसे में जडेजा या बाकी खिलाड़ियों के पास भी आराम का पर्याप्त मौका होगा और अगर किसी खिलाड़ी को मामूली चोट होगी तो उसकी रिकवरी भी हो जाएगी. ऐसे में सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद जरूर भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट दे सकता है.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Ishan kishan, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here