Home Breaking News IND vs NZ: शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; वनडे में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए, अमला-बाबर से आगे निकले

IND vs NZ: शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; वनडे में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए, अमला-बाबर से आगे निकले

0
IND vs NZ: शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; वनडे में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए, अमला-बाबर से आगे निकले

[ad_1]

IND vs NZ wc 2023 Shubman Gill Completed fastest 2000 runs in ODI breaks Babar azam record world cup

शुभमन गिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत के युवा स्टार शुभमन गिल ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार (22 अक्तूबर) को आमने-सामने हुईं। गिल ने मुकाबले के दौरान वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

डेंगू के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेलने वाले गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से वापसी की। उन्हें दो हजार रन पूरे करने के लिए 14 रन की आवश्यकता थी। गिल ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को चौका मारकर अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। गिल ने 38वीं वनडे पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया। हाशिम अमला ने 40 पारियों में ऐसा किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here