Home Breaking News ENG vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, मोईन अली के बाद क्रिस वोक्स भी आउट

ENG vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, मोईन अली के बाद क्रिस वोक्स भी आउट

0
ENG vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, मोईन अली के बाद क्रिस वोक्स भी आउट

[ad_1]

04:12 PM, 26-Oct-2023

ENG Vs SL Live: खाता नहीं खोल पाए क्रिस वोक्स

इंग्लैंड को सातवां झटका क्रिस वोक्स के रूप में लगा। वोक्स को 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कसुन रजिथा ने आउट किया। सदीरा समरविक्रमा ने उनका शानदार कैच लिया। वोक्स ने चार गेंदों का सामना किया और वह खाता नहीं खोल पाए। 

04:10 PM, 26-Oct-2023

ENG Vs SL Live: श्रीलंका को मिली छठी सफलता

श्रीलंका को छठी सफलता एंजेलो मैथ्यूज ने दिलाई। उन्होंने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली को आउट कर दिया। मोईन 15 गेंद पर 15 रन बनाकर कुसल परेरा को कैच थमा बैठे।

03:27 PM, 26-Oct-2023

ENG Vs SL Live: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की हालत खराब

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की हालत खराब है। 17 ओवर में उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान जोस बटलर का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। बटलर को लहिरू कुमारा ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। इंग्लिश कप्तान ने छह गेंद पर आठ रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए लियाम लिविंगस्टोन भी फेल हो गए। लिविंगस्टोन छह गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुमारा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया।

03:07 PM, 26-Oct-2023

ENG Vs SL Match Live: बेयरस्टो भी पवेलियन लौटे

इंग्लैंड को तीसरा झटका कसुन रजिथा ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट कर दिया। बेयरस्टो 31 गेंद पर 30 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा को कैच थमा बैठे।

02:51 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: जो रूट हुए रन आउट

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट रन आउट हो गए। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर वह एक रन लेना चाहते थे। रूट अपने क्रीज से आगे बढ़ चुके थे। नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो भी कुछ कदम आगे बढ़ें लेकिन वह रुक गए। उन्होंने रूट को वापस लौटने के लिए कहा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रूट ने 10 गेंद पर तीन रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में दो विकेट पर 59 रन है। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।

02:34 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: एंजेलो मैथ्यूज ने मलान को किया आउट

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड मलान को पारी के सातवें और अपने पहले ओवर में आउट किया। मलान का कैच विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने लिया। उन्होंने 25 गेंद पर छह चौकों की मदद से 28 रन बनाए। मैथ्यूज इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उन्हें चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है। इंग्लैंड ने सात ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो के साथ जो रूट क्रीज पर हैं।

02:03 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है। जॉनी बेयरस्टो के साथ डेविड मलान बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत दिलशान मदुशंका ने की। बेयरस्टो पहले ओवर में आउट होने से बाल-बाल बच गए। मैच की पहली गेंद बेयरस्टो के पैड पर जाकर लगी। श्रीलंका की टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में रीप्ले में यह साफ पता चला कि अगर रिव्यू लिया जाता तो बेयरस्टो आउट हो जाते। गेंद सीधे विकेट से जाकर लग रही थी। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने गलती की और पहले ओवर में विकेट हासिल नहीं कर पाए। इंग्लैंड का स्कोर दो ओवर में बिना किसी नुकसान के सात रन हैं। बेयरस्टो ने सात रन बनाए हैं। डेविड मलान को अभी अपना खाता खोलना है।

01:39 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, लहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

01:34 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड ने किए तीन बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने टीम में तीन बदलाव की जानकारी दी। चोटिल रीस टॉप्ली के अलावा हैरी ब्रूक और गस एटिंकसन मैच में नहीं खेल रहे हैं। क्रिस वोक्स, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन की वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंकाई टीम में एंजेलो मैथ्यूज और लहिरू कुमारा की वापसी हुई है।

01:10 PM, 26-Oct-2023

ENG vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, मोईन अली के बाद क्रिस वोक्स भी आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 25वें मैच में गत विजेता इंग्लैंड के सामने श्रीलंका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक चार-चार मैच खेले हैं। दोनों को ही एक-एक जीत मिली है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here