Home World अमेरिका में मास शूटिंग, बंदूकधारी ने भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग; 16 की मौत

अमेरिका में मास शूटिंग, बंदूकधारी ने भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग; 16 की मौत

0
अमेरिका में मास शूटिंग, बंदूकधारी ने भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग; 16 की मौत

[ad_1]

US Mass Shooting News: संयुक्त राज्य अमेरिका में लेविस्टन, मेन में एक मास शूटिंग की घटना में कम से कम 16 लोग मारे गए, जबकि लगभग 60 अन्य घायल हो गए. यह घटना बुधवार देर रात (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) घटी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने राइफल पकड़े संदिग्ध की दो तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं. काउंटी शेरिफ ने तस्वीर में दिख रहे संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद मांगी. लेविस्टन में सेंट्रल मेन मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि वह क्षेत्र के अस्पतालों के साथ मिलकर काम कर रहा है. पुलिस ने लोगों से घर के अंदर रहने, सुरक्षित स्थानों में शरण लेने को कहा है  लेविस्टन और ऑबर्न के निवासियों से जगह-जगह आश्रय लेने का आग्रह किया है।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेविस्टन, मेन में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है. वह इस समय ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ स्टेट डिनर में है. 

लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है. लेविस्टन लगभग 37,000 की आबादी वाला एक शहर है.

 

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here