[ad_1]
अभिनेत्री ने आगे कहा, ”मैं बस इतना जानती था कि मुझे यह फिल्म करना ही है, क्योंकि यह भूमिका बहुत अच्छी थी। यह वैसा था जिसकी मैं तलाश में थी। मैं मुझे इस निर्देशक के साथ काम करना था और तब यह बिल्कुल पेशेवर था।” अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें नए निर्देशकों के साथ काम करने में मजा क्यों आता है और आदित्य धर की ऐसी कौन सी बात थी, जिसने उन्हें प्रभावित किया।
यामी ने कहा, “मैंने वास्तव में अपने पूरे जीवन में 2 निर्देशकों को छोड़कर बाकी नए निर्देशकों के साथ ही काम किया है। मुझे इसमें बहुत मजा आता है, क्योंकि उनमें एक नई ऊर्जा और थोड़ा रहस्य होता है। जब आप पहली बार निर्देशकों से बात करते हैं तो जान जाते हैं कि वे कैसे निर्देशक हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त थी कि मुझे यह फिल्म करनी है, क्योंकि मैं इस स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहती थी। यह मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पटकथाओं में से एक थी।”
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म के लिए आदित्य में बहुत स्पष्टता थी, जिसकी वजह है वह वैसी ही बनी जैसी बननी चाहिए थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आखिरी बार पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के साथ ‘ओएमजी 2’ में देखा गया था। 2023 में वह ‘लॉस्ट’ और ‘चोर निकल के भागा’ में भी नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थीं।
[ad_2]
Source link