Home World Watch: जो दनादन दाग रहा था रॉकेट, हमास के उस कमाडंर को इजरायल ने यूं उतारा मौत के घाट

Watch: जो दनादन दाग रहा था रॉकेट, हमास के उस कमाडंर को इजरायल ने यूं उतारा मौत के घाट

0
Watch: जो दनादन दाग रहा था रॉकेट, हमास के उस कमाडंर को इजरायल ने यूं उतारा मौत के घाट

[ad_1]

इजरायल लगातार हमास के ठिकानों को तबाह कर रहा है. अब तक हमास के कई कमांडर इजरायली वायुसेना के हमलों में मारे जा चुके हैं. अब गुरुवार को हमास को एक और बड़ा झटका लगा है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास के नॉर्थ खान यूनिस के रॉकेट हेड हसन-अल-अब्दुल्ला को मार गिराया है.

आईडीएफ का कहना है कि अल-अब्दुल्ला के ठिकाने पर शिन बेट सिक्योरिटी एजेंसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट की खुफिया जानकारी के बाद एयरस्ट्राइक की गई. आईडीएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह हमास के ठिकानों को तबाह करता नजर आ रहा है. 

IDF ने यह भी कहा कि गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली वायुसेना ने लड़ाकू विमानों ने हमास के विभिन्न ठिकानों को तबाह करते हुए आतंकी संगठन के कई आतंकियों का भी खात्मा कर दिया. 

दूसरी ओर इजराइली सैनिकों और टैंकों ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में कुछ घंटों तक जमीनी हमला किया.  दो हफ्ते से ज्यादा वक्त से इजरायली वायुसेना बमबारी कर ही रही है. अब जमीनी लड़ाई के लिए मैदान-ए-जंग तैयार करने के लिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. 

यह हमला ऐसे वक्त किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है जिससे उसे क्षेत्र में राहत प्रयास को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. दशकों से जारी इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के दौरान गाजा की मौजूदा स्थिति बदतर है.

अगर इजराइल हमास के खात्मे के लिए जमीनी हमला शुरू करता है तो गाजा में मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है. हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 750 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन पहले 704 लोग मारे गए थे. जंग में अब तक 6,500 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो गई है.  संयुक्त राष्ट्र आंकड़ों के मुताबिक, साल 2014 की जंग से तुलना करें तो छह दिन तक चली उस जंग में 2,251 फलस्तीनी मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर आम लोग थे.  

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here