Home Sports World Cup: वर्ल्ड कप के बीच इस बात पर भिड़ गए ऑस्ट्रेलिया के ये 2 शतकवीर! जानिए क्या है मामला

World Cup: वर्ल्ड कप के बीच इस बात पर भिड़ गए ऑस्ट्रेलिया के ये 2 शतकवीर! जानिए क्या है मामला

0
World Cup: वर्ल्ड कप के बीच इस बात पर भिड़ गए ऑस्ट्रेलिया के ये 2 शतकवीर! जानिए क्या है मामला

[ad_1]

ICC ODI World Cup-2023 : भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 2 हार के बाद शानदार वापसी की और 3 मैच जीते. इस बीच टीम के 2 दिग्गज खिलाड़ी आपस में छोटी सी बात को लेकर भिड़ गए. ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है. 

1 मैच में 2 शतकवीर

ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के अपने पिछले मैच में कमजोर नीदरलैंड को 309 रन से पीटा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जमाए. वॉर्नर ने 104 जबकि मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली. मैक्सवेल ने इस तरह वर्ल्ड कप में 40 गेंदों पर सबसे तेज शतक भी जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने 399 रन बनाने के बाद नीदरलैंड को केवल 90 रन पर रोक लिया. मैच के बाद एक छोटी सी बात को लेकर मैक्सवेल और वॉर्नर भिड़ गए.

लाइट-शो को लेकर मैक्सवेल ने दिया बयान

दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड जीत के बाद स्टेडियम को रंगीन आतिशबाजी और लाइट शो से रोशन किया गया. नीदरलैंड्स टीम जब टारगेट चेज कर रही थी, तो बीच में एक लाइट शो भी किया गया, जिससे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल खुश नहीं थे. लगभग दो मिनट के इस शो के दौरान मैक्सवेल ने दोनों हाथों से अपनी आंखें ढंक लीं. मैक्सवेल ने बाद में कहा, ‘लाइट शो एक खतरनाक विचार है. आंखों को नॉर्मल होने में थोड़ा समय लगता है और क्रिकेटरों के लिए ये सबसे मूर्खतापूर्ण विचार है. निश्चित रूप से यह फैंस के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है.’

वॉर्नर ने किया रिएक्ट

इसके बाद डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया. उन्होंने एक ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे लाइट शो बहुत पसंद आया, क्या माहौल था. ये सब प्रशंसकों के बारे में है. आप सभी (फैंस) के बिना हम वो नहीं कर पाएंगे जो हमें पसंद है.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here