Home Breaking News Fairplay App: क्या है फेयर प्ले सट्टेबाजी एप मामला? जिसके चक्कर में ‘बादशाह’ को पुलिस के सामने होना पड़ा पेश

Fairplay App: क्या है फेयर प्ले सट्टेबाजी एप मामला? जिसके चक्कर में ‘बादशाह’ को पुलिस के सामने होना पड़ा पेश

0
Fairplay App: क्या है फेयर प्ले सट्टेबाजी एप मामला? जिसके चक्कर में ‘बादशाह’ को पुलिस के सामने होना पड़ा पेश

[ad_1]

Rapper Badshah appears before police in case of promoting IPL on betting app

Rapper Badshah
– फोटो : social media

विस्तार


रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल दफ्तर पहुंचे। वायकॉम 18 नेटवर्क ने फेयरप्ले नामक सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को देखने के लिए कथित तौर पर प्रचार करने के लिए रैपर बादशाह और अभिनेता संजय दत्त सहित 40 अन्य अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में रैपर को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल का चक्कर काटना पड़ा। 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया नेटवर्क ने बताया था कि वायकॉम 18 के पास मैचों को स्ट्रीम करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) थे, लेकिन फेयरप्ले पर मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम किया गया था। इस मामले में डिजिटल पाइरेसी का मामला दर्ज किया गया है और अन्य अभिनेताओं को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

क्या फेयर प्ले का महादेव एप से है कनेक्शन?

फेयरप्ले ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की ओर से से बनाए गए महादेव ऐप से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच कर रहा है। इस मामले में रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर सहित कई हस्तियों को तलब किया गया था। संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चंद्राकर की शादी में कथित तौर पर शामिल हुई थीं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here