[ad_1]

केरल पुलिस
– फोटो : Social Media
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह हुए ब्लास्ट में एक और मौत हो गई है। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुई 12 साल की एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब ब्लास्ट में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है।
12 साल बच्ची ने तोड़ा दम
रविवार को हुए विस्फोट में एर्नाकुलम जिले के मलयट्टूर की रहने वाली लिबिना नामक 12 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को कलामासेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लड़की को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसे भर्ती कराया गया था तब उसके शरीर का 95 प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से जल गया था।
बयान में यह भी बताया गया है कि उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बावजूद इसके बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात 12.40 बजे उसकी मृत्यु हो गई। कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोटों में यह तीसरी मौत है। रविवार को इस सभा में शामिल दो महिलाओं की जान चली गई थी।
[ad_2]
Source link