Home Breaking News मेरी माटी-मेरा देश: अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह; PM मोदी ने लगाया माटी का तिलक, पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें

मेरी माटी-मेरा देश: अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह; PM मोदी ने लगाया माटी का तिलक, पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें

0
मेरी माटी-मेरा देश: अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह; PM मोदी ने लगाया माटी का तिलक, पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें

[ad_1]

Prime Minister Narendra Modi participates in concluding ceremony of Meri Maati Mera Desh-Amrit Kalash Yatra

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल प्रदर्शनी देखी। उन्होंने युवाओं के लिए मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) मंच की शुरुआत की और अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का वर्चुअली शिलान्यास किया। उन्होंने अमृत महोत्सव के दौरान हासिल की गई सफलताओं- चंद्र मिशन, वंदे भारत ट्रेन, देश के विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बारे में बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है। 12 मार्च 2021 को गांधी जी की प्ररेणा से साबरमती आश्रम से शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव अब 31 अक्तूबर 2023 आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समापन का पल है। आज ये हुजूम एक नया इतिहास बन गया। जैसे दांडी यात्रा शुरू होने के बाद देशवासी उससे जुड़ते गए, वैसे ही आजादी के अमृत महोत्सव ने जनभागीदारी का ऐसा हुजूम देखा कि नया इतिहास बन गया। 75 साल की ये यात्रा समृद्ध भारत के सपने को साकार करने वाला कालखंड बन रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मेरा युवा भारत संगठन, यानी MY Bharat की नींव रखी गई है। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा युवा भारत संगठन, बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। भारत के युवा कैसे संगठित होकर हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान है। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में गांव-गांव, गली-गली से देश के युवा जुड़े।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here