Home Breaking News World Cup Semifinals Scenario: पाकिस्तान चाहेगा भारत जीते सभी मैच, अफगानिस्तान के पास भी इतिहास रचने का मौका

World Cup Semifinals Scenario: पाकिस्तान चाहेगा भारत जीते सभी मैच, अफगानिस्तान के पास भी इतिहास रचने का मौका

0
World Cup Semifinals Scenario: पाकिस्तान चाहेगा भारत जीते सभी मैच, अफगानिस्तान के पास भी इतिहास रचने का मौका

[ad_1]

विश्व कप 2023 अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में लीग राउंड में कुल 45 मुकाबले खेले जाने हैं। अभी तक 30 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन सेमीफाइनल में कोई भी टीम अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है। सभी टीमों ने छह-छह मुकाबले (मंगलवार के मैच से पहले तक) खेल लिए हैं।

अंक तालिका में भारत 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे, अफगानिस्तान पांचवें, श्रीलंका छठे, पाकिस्तान सातवें, नीदरलैंड आठवें, बांग्लादेश नौवें और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 10वें स्थान पर है।

Captains' Day kicks off ICC Men's Cricket World Cup 2023 in style

बांग्लादेश और इंग्लैंड का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान की टीम पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो अपने सभी मुकाबले जीतने के साथ-साथ यह भी मनाना होगा कि भारत भी अपने सभी मैच जीते। इस तरह ही भारत और पाकिस्तान की टीमें नॉकआउट में भिड़ सकती हैं। अगर पाकिस्तान बाहर होता है तो सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच देखने की उम्मीद कर रहे फैंस को निराशा होगी। आइए जानते हैं किस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या संभावना है और क्या समीकरण है…

पहले देखें अंक तालिका का मौजूदा हाल (अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका 30वें मुकाबले तक)



1. भारत

भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। सात मैच जीतने और 14 अंक होने पर टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। पांचवें स्थान या इससे नीचे मौजूद किसी भी टीम के सभी मैच जीतने पर भी 14 अंक नहीं हो पाएंगे। ऐसे में भारत बाकी बचे तीनों मुकाबले में से एक भी मैच जीतता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। 

भारत के बचे हुए मुकाबले: भारत को दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से, पांच नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को बंगलूरू में नीदरलैंड से खेलना है।


2. दक्षिण अफ्रीका

भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी सेमीफाइनल में स्थिति पक्की करने के लिए 14 अंक की जरूरत होगी। उसके फिलहाल छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ 10 अंक हैं। अफ्रीका के तीन और मैच बचे हैं, लेकिन दो और मैच जीतने पर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इससे कम अंक होने पर नेट रन रेट का खेल आ सकता है। 

दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए मुकाबले: दक्षिण अफ्रीका को एक नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड से, पांच नवंबर को कोलकाता में भारत से और 10 नवंबर को अहमदाबाद में अफगानिस्तान से खेलना है।


3. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक हैं। टीम अगर यहां से अपने तीनों मैच जीतती है तो उसके 14 अंक हो पाएंगे। एक भी मैच हारने पर टीम को नीचे मौजूद टीमों के साथ नेट रन रेट के पचड़े में फंसना पड़ सकता है। 

न्यूजीलैंड के बचे हुए मुकाबले: न्यूजीलैंड की टीम एक नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेलगी। उसके बाद उसे चार नवंबर को बंगलूरू में पाकिस्तान और नौ नवंबर को बंगलूरू में ही श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।


4. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और लगातार चार मैच जीते। अब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आकर खड़ी हो गई है। उसके छह मैचों के बाद आठ अंक हैं। न्यूजीलैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया को भी यहां से सभी मैच जीतने होंगे। एक भी हारने पर नेट रन रेट का मसला आ सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए मुकाबले: ऑस्ट्रेलिया की टीम चार नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। उसके बाद सात नवंबर को मुंबई में अफगानिस्तान और 11 नवंबर को पुणे में बांग्लादेश से मुकाबला होगा।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here