[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी चीफ जका अशरफ के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली
अफरीदी ने बाबर आजम के निजी मैसेज को लीक करने को गलत बताया है
नई दिल्ली. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम ने करो या मरो वाले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में वापसी की लेकिन मैदान के बाहर कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर विवाद जारी है और इसके मूल में हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ. दो दिन पहले ही पाकिस्तान के टीवी चैनल ARY ने बाबर आजम और पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सलमान नसीर के बीच हुई चैट को लाइव शो में दिखाया था. इस चैट में सलमान ने बाबर से पीसीबी चीफ जका अशरफ को कॉल करने से जुड़ा सवाल पूछा था, जिसके जवाब में बाबर ने ये साफ किया था कि उन्होंने पीसीबी चेयरमैन को फोन नहीं किया था.
कप्तान का मैसेज सार्वजनिक करने के बाद से ही पीसीबी चीफ पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं. अब शाहिद अफरीदी ने भी एक लाइव टीवी शो में उनके खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है.
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद जब अफरीदी से समा टीवी के एक शो पर पीसीबी चेयरमैन द्वारा बाबर आजम के निजी मैसेज को वायरल करने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जका अशरफ साहब किसी क्लब के नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं. उन्हें बहुत सारी चीजें को देखना चाहिए. मुझे तो इस बात पर हैरानी होती है कि वो मीडिया हाउस के मालिकों को फोन करके कह रहे हैं कि मेरे बारे में बातें हो रही हैं. खुदा के लिए आप चेयरमैन हो..आपका पाकिस्तान की क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करो. लोग आपके बारे में इसलिए कह रहे क्योंकि आप उन्हें मौका दे रहे जका अशरफ साहब. आप अपने काम से काम रखें.”
— Sports Ka SULTAN (@SportsKaSultan_) October 31, 2023
जका अशरफ साहब अपने काम से काम रखें: अफरीदी
अफरीदी ने आगे कहा, “पाकिस्तान टीम विश्व कप खेल रही है और आप (जका अशरफ) लगातार बयानबाजी कर रहे. कभी बाबर के बारे में कुछ कह रहे, कभी किसी और के लिए कुछ बोल रहे. अपनी कुर्सी को पहले मजबूत करें. हम क्रिकेटर्स की जो आपसे उम्मीद है, उसे पूरा करें और पाकिस्तान की क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करें.”
भारत-अफगानिस्तान के सहारे कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता पाकिस्तान? 4 मैच जीतने वाली टीम बड़ा रोड़ा
इससे पहले, पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने बाबर आजम के निजी मैसेज को टीवी पर दिखाने को लेकर पाकिस्तानी मीडिया को फटकार लगाई थी. अफरीदी ने कहा था कि मैं ये कहूंगा कि ये घटिया हरकत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. हम खुद ही अपने मुल्क को बदनाम कर रहे. कोई कैसे किसी के निजी मैसेज को ऐसे टीवी पर दिखा सकता है और वो भी हमारे कप्तान बाबर आजम के?
.
Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, PCB Chairman, Shahid afridi, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 10:39 IST
[ad_2]
Source link