Home Breaking News Bihar News : पटना के रामकृष्ण नगर में सीमेंट व्यापारी की हत्या, घर से निकलते ही गोलियों से भूना

Bihar News : पटना के रामकृष्ण नगर में सीमेंट व्यापारी की हत्या, घर से निकलते ही गोलियों से भूना

0
Bihar News : पटना के रामकृष्ण नगर में सीमेंट व्यापारी की हत्या, घर से निकलते ही गोलियों से भूना

[ad_1]

Bihar News : Bihar Police failed to stop crime in patna, Criminals shot a cement businessman.

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 पटना में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने आदित्य आयरन के मालिक को गोलियों से भूल डाला, जहां उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नन्दलाल छपरा रोड स्थित जगमोहनबाबा मंदिर के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने रंजन कुमार को  एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस सहित पटना के सदर एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पटना सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को कंगाल रही है।

एक अन्य शख्स भी हुआ है घायल 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि राम कृष्ण नगर निवासी रंजन कुमार (36) बुधवार की देर शाम पान खाने के लिए जगमोहन बाबा चौक पहुंचे। इसी क्रम में बाइक से आए तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद रंजन कुमार को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक पान दूकानदार विष्णु दयाल राय भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में गोली लगी है।

मृतक हत्या का था आरोपी 

रंजन कुमार पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के बकमा गांव का रहने वाला था। रंजन पर कुंदन सिंह के भाई के हत्या का आरोप था। जिसमें वह 30/10/23 को बेल मिला था। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण आपसी चुनावी रंजिश में रंजन सिंह और दूसरे गैंग में गोलीबारी की घटना पहले भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रंजन सिंह चुनाव के समय रघुनाथ सिंह पर हुई गोलीबारी के साथ साथ प्रेम सिंह के हत्या में भी गवाह के तौर पर थे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here