Home Breaking News Madhya Pradesh Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; वीडी शर्मा और अरविंद पटेरिया को बताया बाहरी

Madhya Pradesh Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; वीडी शर्मा और अरविंद पटेरिया को बताया बाहरी

0
Madhya Pradesh Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; वीडी शर्मा और अरविंद पटेरिया को बताया बाहरी

[ad_1]

MP Election: BJP leader Prakash Pandey resigns from party calling VD Sharma and Arvind Patria as outsiders

प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश के छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक और वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रकाश पांडेय ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी है। इसकी वजह उन्होंने खुले तौर पर खजुराहो सांसद VD शर्मा और वर्तमान BJP प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया है। दरअसल, तीन दिन पहले BJP के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खजुराहो में बैठक कर रूठे नेताओं को मनाने का संकल्प दिया था। इसके बावजूद BJP में इस्तीफों का दौर जारी है।

बता दें कि प्रकाश पांडेय BJP के दिग्गज नेता हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं। इनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और किसान नेता भी हैं। कुछ सालों पहले खजुराहो में मस्जिद निर्माण के लिए इन्होंने सहयोग किया था, जिसके चलते इनकी मुस्लिम वर्ग में भी अच्छी खासी पकड़ और जनाधार है। प्रकाश पांडेय आए दिन किसानों के मुद्दों को लेकर किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहते हैं।

कुछ समय पहले किसानों के मुद्दों को लेकर प्रकाश पांडेय पर शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन प्रकाश पांडेय का कहना था कि BJP के कुछ नेताओं ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया था।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। प्रकाश पांडेय राजनगर विधानसभा से BJP के वर्तमान प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए उनका पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह यहां खजुराहो से वर्तमान सांसद और प्रदेश BJP अध्यक्ष VD शर्मा को बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं। प्रकाश पांडेय ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए BJP के सभी दायित्वों/पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस भी की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here