Home Breaking News US Survey: भारतीय मूल की निक्की हेली को उनके गृह राज्य में ही नहीं मिल रहा समर्थन, ट्रंप बन रहे लोगों की पसंद

US Survey: भारतीय मूल की निक्की हेली को उनके गृह राज्य में ही नहीं मिल रहा समर्थन, ट्रंप बन रहे लोगों की पसंद

0
US Survey: भारतीय मूल की निक्की हेली को उनके गृह राज्य में ही नहीं मिल रहा समर्थन, ट्रंप बन रहे लोगों की पसंद

[ad_1]

Former US president Donald Trump leads in home state of Nikki Haley in CNN poll

डोनाल्ड ट्रंप-निक्की हेली (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

विस्तार


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली से उनके गृह राज्य दक्षिण कैरोलिना में 30 प्रतिशत से अधिक अंक से आगे चल रहे हैं।

53 प्रतिशत लोग ट्रंप के साथ

पब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों में सबसे आगे चल रहे 77 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति का दक्षिण कैरोलिना में 53 प्रतिशत लोग समर्थन कर रहे हैं, जबकि दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली का सिर्फ 22 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया है। वहीं, भारतीय मूल के 38 वर्षीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी दक्षिण कैरोलिना के सीएनएन सर्वे में काफी पीछे चल रहे हैं। 

बता दें, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अगले साल पांच नवंबर को होने वाले हैं।

समर्थन करने वाले नहीं बदलेंगे अपना मन

दक्षिण कैरोलिना में ट्रंप का समर्थन का आधार उनके प्रतिद्वंद्वियों के समर्थकों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है। उनके वर्तमान समर्थकों में से 82 प्रतिशत का कहना है कि वे निश्चित रूप से उनका समर्थन करेंगे। इसके अलावा, 51 वर्षीय हेली के समर्थकों में से केवल 42 प्रतिशत और डेसैंटिस के 38 प्रतिशत समर्थकों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि वे अपना मन नहीं बदलेंगे।

राष्ट्रीय चुनावों पर नजर रखने…

सभी प्रमुख राष्ट्रीय चुनावों पर नजर रखने वाली रियलक्लीयरपॉलिटिक्स के अनुसार, ट्रंप को 59 प्रतिशत रिपब्लिकन का राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त है। इसके बाद फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस को 12.6 प्रतिशत, हेली को 8.3 प्रतिशत और रामास्वामी को 4.6 प्रतिशत समर्थन मिला है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here