[ad_1]

बीसीसीआई ने मुंबई-दिल्ली में मैच के बाद आतिशबाजी पर रोक लगाई
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है और फैंस के बीच क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है, जो फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण दोनों बड़े शहरों में विश्व कप के बाकी मैचों के दौरान आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दिल्ली में अब इस विश्व कप का सिर्फ एक मैच होना है। छह नवंबर को यहां बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि मुंबई में अभी तीन मैच होने हैं। पहले भारतीय टीम यहां दो नवंबर को श्रीलंका से खेलेगी। इसके बाद सात नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अफगानिस्तान से है और 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी इसी मैदान को करनी है।
“BCCI is sensitive to environmental concerns. I took up the matter formally with the ICC and there won’t be any fireworks display in Mumbai, which can add to the pollution level. The Board is committed to combating environmental issues and will always place the interest of our… pic.twitter.com/G0ONkjB5la
— ANI (@ANI) November 1, 2023
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा, “बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से आईसीसी के साथ उठाया है और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा अपने प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को सबसे आगे रखेगा। बीसीसीआई मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर तत्काल चिंता को स्वीकार करता है। यद्यपि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने का प्रयास करते हैं, हम अपने सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं।”
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार पांचवें दिन 372 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में रही। मुंबई में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में “बिगड़ते” वायु गुणवत्ता सूचकांक पर चिंता व्यक्त की।
[ad_2]
Source link