Home Breaking News दमघोंटू की ओर बढ़ रही दिल्ली की हवा: राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 रहा, सात इलाकों में एक्यूआई 400 पार

दमघोंटू की ओर बढ़ रही दिल्ली की हवा: राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 रहा, सात इलाकों में एक्यूआई 400 पार

0
दमघोंटू की ओर बढ़ रही दिल्ली की हवा: राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 रहा, सात इलाकों में एक्यूआई 400 पार

[ad_1]

Delhi air quality index 364 AQI crossed 400 in seven areas

दिल्ली में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु दमघोंटू की ओर रुख कर रही है। बुधवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक एक्यूआई है और यह लगातार पांचवां दिन है जब वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही, जबकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वायु सूचकांक में पांच अंक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यू मोती बाग व आनंद विहार समेत सात इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी व 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है वैसे-वैसे ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here