Home Breaking News Israel War: गाजा में फंसे लोगों का पहला जत्था मिस्र में दाखिल हुआ, इस्राइल ने शरणार्थी कैंप पर फिर की बमबारी

Israel War: गाजा में फंसे लोगों का पहला जत्था मिस्र में दाखिल हुआ, इस्राइल ने शरणार्थी कैंप पर फिर की बमबारी

0
Israel War: गाजा में फंसे लोगों का पहला जत्था मिस्र में दाखिल हुआ, इस्राइल ने शरणार्थी कैंप पर फिर की बमबारी

[ad_1]

Israel Hamas War Updates First evacuees leave Gaza for Egypt, Israel second air strike on Jabalia refugee camp

Israel Hamas War
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


गाजा में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच, गाजा में फंसे हुए नागरिकों की निकासी का अभियान शुरू हो गया। कतर की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत नागरिकों का पहला समूह बुधवार को मिस्र में दाखिल हुआ। वहीं, इस्राइली सेना ने हमास के आतंकवादियों के खिलाफ अपने युद्ध अभियान को और तेज करते हुए बुधवार को गाजा पर भीषण बमबारी की। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइली हमले में गाजा में अब तक 8,796 लोग मारे गए हैं। इनमें 3,648 बच्चे शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया में एक और विस्फोट हुआ। एक दिन पहले ही जबालिया में इस्राइल के हवाई हमले में करीब 50 लोग मारे गए थे। इस्राइल ने इस हमले में हमास के एक कमांडर को मार गिराने का दावा किया था। 

जबालिया शरणार्थी शिविर में दूसरे विस्फोट में हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो फुटेज में शिविर के ऊपर धुआं उठता हुआ और लोग मलबे के ढेर के बीच से निकलते हुए और घायलों को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा कि यह फलस्तीनियों का नरसंहार है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here