Home Breaking News Air Pollution: रिपोर्ट में दावा- पांच साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित; जानें लखनऊ समेत प्रमुख राजधानियों का हाल

Air Pollution: रिपोर्ट में दावा- पांच साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित; जानें लखनऊ समेत प्रमुख राजधानियों का हाल

0
Air Pollution: रिपोर्ट में दावा- पांच साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित; जानें लखनऊ समेत प्रमुख राजधानियों का हाल

[ad_1]

Most Polluted Cities Delhi remains most polluted city in last five years in India Latest News Update

delhi pollution new
– फोटो : istock

विस्तार


देश में वायु प्रदूषण की स्थिति दिन-पर-दिन खराब होती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले पांच साल में दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि देश के चार प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है, जबकि वहीं, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में इसमें गिरावट देखी गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने रेस्पिरर रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अक्तूबर के महीने में दिल्ली में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। 2021 से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह चिंता का सबब है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में वायु गुणवत्ता के विश्लेषण पर गौर किया जाए तो देश के चार प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण में वृद्धि हुई है, लेकिन लखनऊ और पटना जैसी राज्यों की राजधानियों में इसमें गिरावट आई है।

रिपोर्ट में यह कहा गया कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में अक्तूबर 2023 में पीएम 2.5 का स्तर एक साल पहले की तुलना में अधिक पाया गया, लेकिन चेन्नई में इसमें 23 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट आठ प्रमुख राज्यों की राजधानियों में  2019 और 2023 के बीच पीएम 2.5 का विश्लेषण कर तैयार की गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और पटना शामिल है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here