Home Sports WATCH: टॉस जीतो और ऊपर चले जाओ…, ये क्या बोल गए! इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर को हुई जलन?

WATCH: टॉस जीतो और ऊपर चले जाओ…, ये क्या बोल गए! इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर को हुई जलन?

0
WATCH: टॉस जीतो और ऊपर चले जाओ…, ये क्या बोल गए! इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर को हुई जलन?

[ad_1]

Shoaib Akhtar Reaction: वानखेड़े स्टेडियम में भारत की 302 रनों से विशाल जीत. श्रीलंका 55 रन पर ढेर. भारत का यह प्रदर्शन सालों तक याद रखा जाने वाला है. वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से बुरी तरह रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली(88), शुभमन गिल(92) और श्रेयस अय्यर(82) की पारियों ने भारत को 357 रनों तक पहुंचाया. इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाज मात्र 55 रनों पर लुढ़क गए. टीम इंडिया की इस जीत पर शोएब अख्तर ने भी रिएक्ट किया है.

सेमीफाइनल में भारत

श्रीलंका पर जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम अभी भी इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. भारत ने लगातार 7 मैचों में जीत दर्ज की है. टीम के 14 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. भारत का अगर ऐसा ही प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में भी रहा तो टीम इस बार ट्रॉफी 100 परसेंट अपने नाम करने लेगी.

‘ऊपर चले जाना चाहिए’

टीम इंडिया की इस जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने रिएक्शन दिया है. जी न्यूज पर बात करते हुए जब शोएब से पूछा गया कि टीम इंडिया ने चेज करते हुए और पहले बल्लेबाजी करते हुए, दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन किया है तो ऐसे में आपको क्या लगता है कि आगामी मैचों में भारत को टॉस जीतकर क्या करना चाहिए. इस पर अख्तर ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मेरे ख्याल में सबसे सही चीज यही है कि टॉस जीतकर ऊपर चले जाना चाहिए. क्या चाहते हो आप लोग. मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा.’

वर्ल्ड कप जीतने पर कही ये बात

शोएब अख्तर पहले ही वर्ल्ड कप 2023 में भारत की तारीफों के पुलिंदे बांध चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की. अख्तर ने कहा, ‘इस बार वर्ल्ड कप भारत का हो गया. एक साउथ अफ्रीका ही ऐसे टीम बची है जिससे भारत का मुकाबला नहीं हुआ है. अगर अफ्रीका को भी टीम हरा देती है तो वर्ल्ड कप यहीं खत्म हो जाना चाहिए. टीम बैटिंग और बोलिंग दोनों में ही कमाल कर रही है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here