[ad_1]
मध्य प्रदेश में भाजपा ने पहली सूची सबसे पहले जारी कर दी थी, लेकिन बाद में वह पिछड़ती दिखी। वहीं, शिवराज सिंह चौहान पहले से ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। वहीं, राजस्थान में वसुंधरा राजे पहले सक्रिय नहीं थीं, लेकिन अब उनकी मौजूदगी नजर आ रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री की रैलियां शुरू होने में देर हुई है। उधर, कांग्रेस राजस्थान में गुटबाजी से जूझती दिख रही है और मध्य प्रदेश में वह कमलनाथ के भरोसे है। ‘खबरों के खिलाड़ी’ की इस कड़ी में चुनावी राज्यों में बदलते समीकरणों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए राहुल महाजन, विनोद अग्निहोत्री, प्रेम कुमार, समीर चौगांवकर, पूर्णिमा त्रिपाठी और राखी बख्शी मौजूद रहे। आइए जानते हैं चर्चा के अंश…
मध्य प्रदेश के चुनाव में मुकाबला किस तरह नजर आ रहा है? भाजपा की सक्रियता पर क्या कहेंगे?
पूर्णिमा त्रिपाठी: मध्य प्रदेश का चुनाव शुरू से ही दिलचस्प हो रहा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैलियों के साथ धमाकेदार शुरुआत भी की थी, लेकिन अब भाजपा सुस्त नजर आ रही है। इसकी क्या वजह है, यह नहीं पता, लेकिन कांग्रेस अब फॉर्म में दिख रही है। चर्चा यह भी है कि विपक्षी गठबंधन के कई सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार मध्य प्रदेश में उतार दिए हैं। उधर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की रैलियों की शुरुआत हो रही है।
[ad_2]
Source link